मोगा पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन: विशेष अभियान में हेरोइन, भारी मात्रा में अवैध शराब और पिस्तौल समेत कई आरोपी गिरफ्तार – Moga News

मोगा पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन:  विशेष अभियान में हेरोइन, भारी मात्रा में अवैध शराब और पिस्तौल समेत कई आरोपी गिरफ्तार – Moga News




मोगा पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध शराब के काले कारोबार और गैर-कानूनी हथियार रखने वाले समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ जिले भर में एक बड़ा और सघन तलाशी अभियान चलाया है। इस विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कई मामले दर्ज किए हैं, जिनमें भारी मात्रा में हेरोइन (चिट्टा), नशीली गोलियां, देसी शराब और जिंदा कारतूसों समेत पिस्तौल बरामद कर कई आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। कहां कहां हुआ पुलिस का एक्शन, गिरफ्तारी और बरामदगी थाना बाघापुराना: पुलिस ने कुलदीप सिंह उर्फ गोरा और जगसीर सिंह उर्फ हरमन को काबू कर उनके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना धर्मकोट: पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नेहा और वर्जीना नामक दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 15 ग्राम हेरोइन और 190 नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। थाना निहाल सिंह वाला: पुलिस टीम ने सिमरनजीत सिंह उर्फ साबी को 10 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा है। थाना सिटी साउथ मोगा: पुलिस ने जुगराज सिंह उर्फ गाजी को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद गैर-कानूनी हथियारों के खिलाफ की गई कार्रवाई में थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गुरजंट सिंह उर्फ जंटा नामक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक .30 बोर की पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट (हथियार कानून) के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है कि वह यह हथियार कहां से लेकर आया था। लहान और अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी शराब माफिया पर शिकंजा कसते हुए विभिन्न थानों की पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ भी अभियान चलाया। इसके लिए चेकिंग और छापेमारी में भारी मात्रा में देसी शराब जब्त की है। जानिए– कहां कहां से कितना बरामद थाना सिटी साउथ मोगा: पुलिस ने गांव झंडेवाला के रहने वाले जस्करण सिंह को 12 बोतल देसी शराब ‘पंजाब हीर’ के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, जवाहर नगर इलाके से सोनिया रानी नामक महिला को 30 बोतल देसी शराब ‘पंजाब खासा संतरा’ के साथ रंगे हाथों पकड़ा। थाना बधनी कलां: पुलिस ने जगदेव सिंह उर्फ जग्गा को 12 बोतल ‘पंजाब हीर’ शराब के साथ दबोचा। इसी थाने की दूसरी टीम ने गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा को 37 बोतल अवैध शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार सहित गिरफ्तार किया है। समाज विरोधी तत्वों को नहीं बख्शेंगे: पुलिस प्रशासन मोगा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस पूरी कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने के लिए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि समाज का माहौल खराब करने वाले और अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी अपराधी या रसूखदार को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस फरार चल रहे अन्य संदिग्धों की धड़पकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *