सुजानपुर में 60 साल का व्यक्ति लापता: लोगों से पूछताछ में नहर में बहने की आशंका, परिजनों ने NDRF से तलाश के लिए गुहार लगाई – Pathankot News

सुजानपुर में 60 साल का व्यक्ति लापता:  लोगों से पूछताछ में नहर में बहने की आशंका, परिजनों ने NDRF से तलाश के लिए गुहार लगाई – Pathankot News




पठानकोट के सुजानपुर में दशहरा रोड निवासी 55-60 वर्षीय एक व्यक्ति के नहर में बह जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से परिवार उनकी लगातार तलाश में जुटा हुआ है। परिजनों ने प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) से सर्च ऑपरेशन चलाकर व्यक्ति का पता लगाने की मांग की है। परिजनों ने मामले की सूचना सुजानपुर पुलिस को दे दी है। पुलिस प्रशासन ने हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है, लेकिन अभी तक व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लापता व्यक्ति के बेटे सुक्खा ने बताया कि उनके पिता कुछ दिन पहले एक रिश्तेदार के घर गए थे। जब वह सुबह करीब 6:30 बजे घर लौटे, तो उनके पिता घर पर नहीं थे। शुरुआत में परिवार को लगा कि वे रोजाना की तरह अपने काम पर गए होंगे, लेकिन उनके जेब के पैसे भी घर पर ही पड़े मिले। इसके बाद परिवार को किसी अनहोनी की आशंका हुई। रात भर तलाश चली लेकिन नहीं मिला सुराग परिजनों ने दिनभर और रातभर उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। आसपास के लोगों और नहर किनारे मौजूद व्यक्तियों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि नहर के 5 नंबर पुल के पास सुजानपुर का रहने वाला एक व्यक्ति 9 नंबर नहर में तेज बहाव के दौरान बह गया था। पीले रंग की टीशर्ट और नीले रंग का पायजामा पहने हैं चश्मदीदों के अनुसार, उक्त व्यक्ति ने पीले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग का पायजामा पहन रखा था। यह हुलिया लापता व्यक्ति के कपड़ों से पूरी तरह मेल खाता है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। सुक्खा ने यह भी बताया कि परिवार की किसी के साथ कोई रंजिश या घरेलू विवाद नहीं था। उनके पिता सरल और सीधे स्वभाव के व्यक्ति थे। परिवार को समझ नहीं आ रहा कि आखिर उनके साथ क्या हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *