पठानकोट-अमृतसर-जालंधर रूट की 13 ट्रेनों का समय बदला: वंदे भारत के संचालन से 4 एक्सप्रैस और 9 पैसेंजर/डीएमईयू का शेड्यूल चेंज – Pathankot News
अमृतसर से कटड़ा के बीच पठानकोट के रास्ते शुरू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के चलते रेलवे ने 9 पैसेंजर/डीएमईयू, 4 एक्सप्रेस सहित 13 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। नए समय-सारिणी के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। समय में बदलाव के लिए जारी किए शेड्यूल में पूजा एक्सप्रैस, संभलपुर, रावी और टाटामूरी एक्सप्रैस का समय बदला गया है।
इसके अलावा, पठानकोट से अमृतसर और जालंधर जाने वाली लगभग सभी पैसेंजर/डीईएमयू भी आज से नए समयानुसार चलेगी। रेलवे द्वारा किए गए इन बदलावों का उद्देश्य वंदे भारत एक्सप्रेस के सुचारु संचालन के साथ-साथ अन्य ट्रेनों की आवाजाही को बेहतर ढंग से व्यवस्थित करना बताया जा रहा है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का नवीनतम समय अवश्य जांच लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। यात्रियों की सुविधा के लिए नीचे सभी 13 ट्रेनों का पूरा संशोधित शेड्यूल दिया जा रहा है। 1. ट्रेन नंबर 18101 (टाटानगर – जम्मुतवी) एवं 18309 (संबलपुर – जम्मुतवी) 2. ट्रेन नंबर 18102 (जम्मुतवी – टाटानगर) एवं 18310 (जम्मुतवी – संबलपुर) 3. ट्रेन नंबर 18102 (जम्मुतवी – टाटानगर) एवं 18310 (जम्मुतवी – संबलपुर जं.) – आगामी अगस्त के लिए संशोधन 4. ट्रेन नंबर 12414 (जम्मुतवी – अजमेर जं. गल्ताधाम पूजा एक्सप्रेस) 05. ट्रेन नंबर 54611 (अमृतसर – पठानकोट पैसेंजर) 6. ट्रेन नंबर 54614 (पठानकोट – अमृतसर पैसेंजर) 7. ट्रेन नंबर 14633 (अमृतसर – पठानकोट रावी एक्सप्रेस) 8. ट्रेन नंबर 54622 (पठानकोट – जालंधर सिटी पैसेंजर) 9. ट्रेन नंबर 74901 (जालंधर सिटी – पठानकोट पैसेंजर) 10. ट्रेन नंबर 74692 (कादियां – अमृतसर DMU) 11. ट्रेन नंबर 74664 (अटारी – अमृतसर DMU) 12. ट्रेन नंबर 74920 (जालंधर सिटी – होशियारपुर DMU) 13. ट्रेन नंबर 74676 (पठानकोट – अमृतसर DMU) 14. ट्रेन नंबर 54615 (अमृतसर – पठानकोट पैसेंजर)
Source link

