आर प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर: 18 में से 12 पॉइंट्स जुटाए; अब 18 ब्लिट्ज मैचों से खिताब का फैसला


  • Hindi News
  • Sports
  • R Praggnanandhaa Wins St Louis Rapid And Blitz Chess Tournament Title

15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने अमेरिका में खेले जा रहे सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस टूर्नामेंट के रैपिड में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 18 संभावित पॉइंट्स में से 12 पॉइंट्स जुटाकर 1 पॉइंट की बढ़त बनाई। अब खिताब का फैसला 18 ब्लिट्ज मैचों से होगा। इस प्रदर्शन से साल के अंत में होने वाले ग्रैंड चेस टूर फाइनल में जगह बनाने की उनकी उम्मीदें भी मजबूत हुई हैं।

आखिरी राउंड में हार, फिर भी बढ़त बरकरार

रैपिड सेक्शन के नौवें और अंतिम राउंड में प्रज्ञानानंदा को नीदरलैंड्स के जोर्डन वान फोरीस्ट से हार मिली। इसके बावजूद वह 12 पॉइंट्स के साथ टॉप पर बने रहे। रैपिड सेक्शन में उन्होंने 4 मैच जीते, 4 ड्रॉ खेले और सिर्फ एक मुकाबला गंवाया।

सिंजारोव और वेस्ली सो संयुक्त दूसरे स्थान पर उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंजारोव और अमेरिका के वेस्ली सो 11-11 पॉइंट्स के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। सिंजारोव इसी साल होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश को चुनौती देंगे।

अब 18 ब्लिट्ज मैचों में होगा फैसला

टूर्नामेंट का रैपिड सेक्शन खत्म हो चुका है। अब सभी खिलाड़ियों को 18 ब्लिट्ज मुकाबले खेलने हैं, जिनके बाद चैंपियन का फैसला होगा। 2 लाख डॉलर (करीब ₹1.67 करोड़) की कुल इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के विजेता को 50 हजार डॉलर (करीब ₹42 लाख) मिलेंगे। ब्लिट्ज में हर जीत पर 1 पॉइंट मिलेगा, इसलिए प्रज्ञानानंदा के लिए अपनी बढ़त बनाए रखना आसान नहीं होगा।

कीमर और सिंजारोव से मिलेगी कड़ी चुनौती

9-9 पॉइंट्स के साथ अमेरिका के लेवोन अरोनियन, लेनियर डोमिंग्वेज, नीदरलैंड्स के अनीश गिरी और जर्मनी के विंसेंट कीमर संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। ब्लिट्ज फॉर्मेट में कीमर और सिंजारोव को प्रज्ञानानंदा के लिए सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है। इस टूर्नामेंट के बाद क्लासिकल फॉर्मेट का प्रतिष्ठित सिंक्वेफील्ड कप खेला जाएगा।

ग्रैंड चेस टूर का अहम टूर्नामेंट

सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज ग्रैंड चेस टूर का हिस्सा है, जिसमें दुनिया के कई शीर्ष ग्रैंडमास्टर हिस्सा लेते हैं। इस खिताब के साथ प्रज्ञानानंदा ने अंतरराष्ट्रीय सर्किट में एक और बड़ी सफलता अपने नाम की।

—————————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

पाकिस्तान जीत के करीब:वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में 6 विकेट गिरे, बढ़त सिर्फ 60 रन; सभी विकेट साजिद-उस्मान के नाम

त्रिनिदाद और टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली। वेस्टइंडीज को पहली पारी में 344 रन पर समेटने के बाद पाकिस्तान ने 387 रन बनाकर 43 रन की बढ़त हासिल की। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *