कश्मीर के कुपवाड़ा में बादल फटे: बिहार में बिजली गिरने से 8 की मौत, UP के 72 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में अब तक औसत 15.4 इंच बारिश हो चुकी है, जो कोटे के आधे से भी कम है। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन-जबलपुर समेत 42 जिलों में सामान्य से कम पानी गिरा है। IMD (मौसम केंद्र) की माने तो अगले 2 दिन यानी मंगलवार और बुधवार को कहीं भी हैवी रेन का अलर्ट नहीं है।

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। सोमवार को लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, बरेली, आगरा में बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को 72 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बिहार में 24 घंटों में बांका में अलग-अलग जगहों में आकाशीय बिजली की गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हैं। मंगलवार के लिए 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। दो जिलों सीवान और गोपालगंज में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 60Kmph की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।

IMD ने हिमाचल प्रदेश के लिए 3 से 7 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, राज्य के लिए फ्लैश फ्लड की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

कश्मीर के कुपवाड़ा में सोमवार को बादल फटने के बाद आई बाढ़ से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बादल फटने से इलाके में अचानक पानी का तेज बहाव आ गया था। इसके बाद सोमवार को बांदीपोरा में भी एक बादल फटा।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

यूपी के चंदौली में झरने में दो युवक बह गए। वन विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने दोनों को बचाया।

यूपी के चंदौली में झरने में दो युवक बह गए। वन विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने दोनों को बचाया।

राजस्थान के जालोर में तेज बारिश के बाद शहर में जगह-जगह पानी भर गया।

राजस्थान के जालोर में तेज बारिश के बाद शहर में जगह-जगह पानी भर गया।

मध्यप्रदेश में खरगोन जिले का सबसे बड़ा देजला-देवाड़ा बांध ओवरफ्लो हो गया।

मध्यप्रदेश में खरगोन जिले का सबसे बड़ा देजला-देवाड़ा बांध ओवरफ्लो हो गया।

बिहार के बेगूसराय में रविवार को तेज बारिश हुई। बारिश के बाद सड़कों पर 3 फीट तक पानी भर गया।

बिहार के बेगूसराय में रविवार को तेज बारिश हुई। बारिश के बाद सड़कों पर 3 फीट तक पानी भर गया।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बारिश से गंगोत्री नेशनल हाईवे 100 मीटर सड़क धंसने से मार्ग बाधित हो गया।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बारिश से गंगोत्री नेशनल हाईवे 100 मीटर सड़क धंसने से मार्ग बाधित हो गया।

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा रोड पर बना पुल अचानक धंस गया। पुल से गुजर रही एक यात्री बस वहीं फंस गई।

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा रोड पर बना पुल अचानक धंस गया। पुल से गुजर रही एक यात्री बस वहीं फंस गई।

देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

MP: अगले 2 दिन बारिश के आसार नहीं, राज्य में अब तक 16% कम बरसात

भोपाल में सोमवार को बारिश हुई। वहीं खरगोन में देजला देवाड़ा जलाशय के स्पिलवे से पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है।

भोपाल में सोमवार को बारिश हुई। वहीं खरगोन में देजला देवाड़ा जलाशय के स्पिलवे से पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है।

मध्य प्रदेश में अगले दो दिन (4 और 5 अगस्त) भारी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 अगस्त से पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है और कई जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

प्रदेश में पिछले 4 दिनों से तेज बारिश नहीं हुई है। 1 जून से अब तक औसतन 16% कम बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा असर जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग में दिखा है, जहां सामान्य से 20% कम बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: आज से 3 दिन बारिश का अलर्ट, भारी बारिश-बिजली गिरने की चेतावनी

रायपुर में सोमवार रात बारिश हुई।

रायपुर में सोमवार रात बारिश हुई।

छत्तीसगढ़ में आज से मानसून फिर सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कई जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

पिछले 24 घंटे में भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। 1 जून से अब तक राज्य में सामान्य से 5% कम बारिश हुई है, जिसे मौसम विभाग ने सामान्य श्रेणी में रखा है। वहीं राजनांदगांव सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.7°C दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.6°C रिकॉर्ड हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: 6 दिन बारिश के आसार, मानसून में अब तक 9% कम बरसात

हिमाचल प्रदेश में अगले 6 दिन तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 5 अगस्त को कांगड़ा और मंडी में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इस मानसून सीजन में राज्य में अब तक सामान्य से 9% कम बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा कमी लाहौल-स्पीति (50%), हमीरपुर (42%), मंडी (27%) और कांगड़ा (20%) में रिकॉर्ड की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: 3 जिलों में बरसात, झज्जर में सड़कों पर भरा पानी; 6 अगस्त तक मौसम खराब

झज्जर में मंगलवार सुबह तेज बारिश हुई। कई इलाकों में जलभराव भी हो गया।

झज्जर में मंगलवार सुबह तेज बारिश हुई। कई इलाकों में जलभराव भी हो गया।

हरियाणा में मंगलवार सुबह रेवाड़ी, झज्जर और जींद में बारिश हुई। झज्जर में कई सड़कों पर पानी भर गया। हालांकि, बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

IMD के अनुसार, मानसून फिर सक्रिय हो गया है और 6 अगस्त तक प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी रह सकता है। मानसून के दो महीने बीतने के बावजूद 21 जिलों में सामान्य से 7% से 68% तक कम बारिश दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: सभी जिलों में बरसात, हाईवे 100 मीटर धंसा; चमोली के बाजार में घुसा मलबा

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे के करीब 100 मीटर हिस्से में दरारें पड़ गईं, जबकि कुछ जगहों पर सड़क धंस गई।

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे के करीब 100 मीटर हिस्से में दरारें पड़ गईं, जबकि कुछ जगहों पर सड़क धंस गई।

उत्तराखंड में सोमवार से सभी जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट है। पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश, बिजली और गरज-चमक की भी चेतावनी है।

चमोली के नारायणबगड़ में सोमवार को एक घंटे की मूसलाधार बारिश से बाजार में मलबा घुस गया और सिमली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा जमा हो गया। वहीं उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे के 100 मीटर हिस्से में बड़ी दरारें पड़ गईं, कुछ हिस्सों में सड़क धंसने से यातायात प्रभावित हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार: बिजली गिरने से 7 की मौत, पटना समेत कई शहरों में हल्की बारिश

बिहार में बारिश और बिजली का असर लगातार बना हुआ है। सोमवार को बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग झुलस गए। मृतकों में दो छात्र और एक मां-बेटे भी शामिल हैं।

मौसम विभाग ने आज 34 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिम चंपारण, वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। विभाग के अनुसार 5-6 अगस्त तक बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें…

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में रातभर बारिश हुई; बिजनौर में सड़कों पर नावें चलीं, चंदौली में 2 युवक बहे

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। लखनऊ में सोमवार रातभर लगातार बारिश हुई। सुबह भी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 72 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। पहाड़ों में बारिश के कारण गंगा, घाघरा और शारदा समेत 10 नदियां उफान पर हैं।

बिजनौर के 6 गांव बाढ़ की चपेट में हैं और कई सड़कों पर नावें चल रही हैं। चंदौली के राजदरी वाटरफॉल में तेज बहाव में बहे दो युवकों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया। पिछले 24 घंटे में 49 जिलों में बारिश दर्ज की गई, जबकि मिर्जापुर में सबसे ज्यादा 45.9 मिमी बारिश हुई। 1 जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से 29% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों में आज के तापमान का अनुमान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *