तीसरे वनडे के लिए हर्षित राणा भारतीय टीम में शामिल: अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे मैच चेन्नई में खेला जाएगा, भारत सीरीज 2-0 से आगे

तीसरे वनडे के लिए हर्षित राणा भारतीय टीम में शामिल:  अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे मैच चेन्नई में खेला जाएगा, भारत सीरीज 2-0 से आगे

तेज गेंदबाज हर्षित राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। BCCI ने शुक्रवार को बताया कि हर्षित ने BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी में रिहैबिटेशन पूरा कर लिया है। वे चेन्नई में भारतीय टीम से जुड़ गए हैं। जहां 20 जून को वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला जाएगा। फिलहाल, भारतीय टीम 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। टीम ने पहले मैच में 7 विकेट और दूसरे मैच में 170 रन की जीत हासिल की थी। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास किया राणा पिछले कुछ समय से BCCI के डॉक्टरों और फिजियोथेरेपिस्ट की निगरानी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे थे। फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में शामिल किया। हर्षित के टीम से जुड़ने से भारत के पेस अटैक को मजबूती मिलेगी। क्योंकि, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे तेज गेंदबाज इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। अब तक तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा के पास हैं। अब कप्तान शुभमन गिल के पास चेन्नई की परिस्थितियों के अनुसार तीन पेसर्स का विकल्प होगा। टी-20 वर्ल्डकप से पहले चोटिल हुए थे राणा हर्षित राणा टी-20 वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में चोटिल हो गए थे। चोट गंभीर होने के कारण उनकी सर्जरी करानी पड़ी। इसी वजह से वह टी-20 वर्ल्ड कप और IPL नहीं खेल सके। तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे और हर्षित राणा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *