उत्तराखंड- लैंडस्लाइड से हाईवे बंद, छत्तीसगढ़ में पुल टूटा: UP में सड़क पर नाव चली, राजस्थान में छत गिरने से 8 साल की बच्ची की मौत


  • Hindi News
  • National
  • Rainfall Flood LIVE Photos Update; Uttarakhand Landslide UP Bihar Rajasthan IMD Alert | MP Mumbai Delhi Aaj Ka Mausam

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड के कारण यमुनोत्री नेशनल हाईवे कई जगहों पर बंद हो गया है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है।

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर पुल दो हिस्सों में टूट गया। इसी दौरान पुल से गुजर रही एक यात्री बस बीच में फंस गई।

पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश से उत्तर प्रदेश में गंगा, घाघरा और शारदा समेत 10 नदियां उफान पर हैं। बिजनौर में गंगा का पानी 6 गांवों में घुस गया है, जिससे सड़कों पर नाव चल रही हैं।

वहीं, राजस्थान में लगातार हो रही बारिश के बीच जोधपुर के नागोरी सिलावटों इलाके में एक मकान की छत गिर गई। हादसे में 8 साल की अलसिफा की मौत हो गई, जबकि उसके पिता और दादी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीर

बिहार के बेगूसराय में रविवार को तेज बारिश हुई। बारिश के बाद सड़कों पर 3 फीट तक पानी भर गया।

बिहार के बेगूसराय में रविवार को तेज बारिश हुई। बारिश के बाद सड़कों पर 3 फीट तक पानी भर गया।

हिमाचल के कुल्लू में बारिश के बाद एक घर ढह गया।

हिमाचल के कुल्लू में बारिश के बाद एक घर ढह गया।

गुजरात के राजकोट में भारी बारिश के बाद एक घर ढह गया।

गुजरात के राजकोट में भारी बारिश के बाद एक घर ढह गया।

राजस्थान के ब्यावर में 5.50 इंच से ज्यादा बरसात हुई। यहां सड़क पर पानी भर गया।

राजस्थान के ब्यावर में 5.50 इंच से ज्यादा बरसात हुई। यहां सड़क पर पानी भर गया।

देशभर में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोलकाता में 6 अगस्त तक यलो अलर्ट जारी

कोलकाता के कई इलाकों में सोमवार को बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शहर में 6 अगस्त तक यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, कल तक गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

04:25 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार के पटना में बारिश जारी

04:06 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ में दो दिन बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में आज कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। पूरी खबर पढ़ें…

03:04 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान में तापमान 4 डिग्री तक गिरा

राजस्थान के जयपुर में सोमवार सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई। आज से अगले एक सप्ताह मानसून के कमजोर रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

03:01 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

MP में 15.4 इंच बारिश, कोटे की आधी भी नहीं

मध्य प्रदेश में अब तक औसत 15.4 इंच बारिश हो चुकी है, जो कोटे की आधी भी नहीं है। मौसम विभाग की माने तो अगले 2 दिन तक कहीं भी भारी बारिश यानी, हैवी रेन का अलर्ट नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…

03:00 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की संभावना

उत्तराखंड में आज सभी जिलों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

02:59 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 अगस्त को प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

02:58 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

बिहार के कई जिलों का मौसम बदला हुआ है। पटना में सोमवार सुबह तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

02:58 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। गोरखपुर और सीतापुर समेत 18 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

02:03 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

बादल फटने का मतलब क्या?

बादल फटना का मतलब यह नहीं है कि बादल सचमुच फट जाता है। यह एक मौसम संबंधी घटना है, जिसमें बहुत छोटे इलाके में बहुत कम समय में बेहद तेज बारिश होती है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगर 20-30 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में एक घंटे या उससे कम समय में 100 मिमी या उससे ज्यादा बारिश हो जाए, तो उसे बादल फटना कहा जाता है।

ऐसा तब होता है, जब हवा में मौजूद नमी एक जगह इकट्ठी हो जाती है। खासकर पहाड़ी इलाकों में पहाड़ नमी से भरी हवाओं को आगे बढ़ने नहीं देते। नमी लगातार जमा होती रहती है और अचानक बहुत तेज बारिश के रूप में बरस जाती है।

02:02 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों का तापमान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *