संगरूर में मंत्री वरिंदर गोयल के दफ्तर के बाहर धरना: ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाए आरोप; कहा-राजनीतिक दबाव में झूठे केस किए दर्ज – Sangrur News

संगरूर में मंत्री वरिंदर गोयल के दफ्तर के बाहर धरना:  ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाए आरोप; कहा-राजनीतिक दबाव में झूठे केस किए दर्ज – Sangrur News




संगरूर जिले के लहरागागा में ग्रामीणों ने मंत्री वरिंदर गोयल के कार्यालय के बाहर आज धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में झूठे मामले दर्ज करने का आरोप लगाया। मौके पर मौजूद पीड़ित परिवार की बुजुर्ग मां बेअंत कौर ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि मारपीट की घटना के समय उनका बेटा घर पर सो रहा था, लेकिन विपक्षी नेताओं गुरतेज, दीपू और गुरप्यार ने राजनीतिक बदले की भावना से उनके बेगुनाह बेटे का नाम पुलिस केस में शामिल करवा दिया। गैर-कानूनी तरीके से परेशान करने का आरोप बेअंत कौर ने मांग की कि उनके बेटे पर दर्ज झूठे मामले को तुरंत खारिज किया जाए। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को गैर-कानूनी तरीके से परेशान किया जा रहा है। इसी बीच, गांव की एक अन्य महिला मंदीप कौर ने बताया कि 13 तारीख को गांव घोड़ेनाब में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष ने दीप सिंह नामक युवक को उसके घर से बुलाकर बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसके पिता काला सिंह पर झूठा मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। मंदीप कौर ने आगे बताया कि अब पुलिस उनके 17 वर्षीय नाबालिग बेटे दिलबाग सिंह को भी इस मामले में घसीट रही है, जबकि वह घटना स्थल पर मौजूद नहीं था। लोगों ने नामों के गलत होने पर आपत्ति जताई गांव के युवक जगसीर सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि बेगुनाहों को न्याय नहीं मिला, तो यह विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा। वहीं, पुलिस अधिकारी मनप्रीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में केस नंबर 172 दर्ज किया गया है। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ लोगों ने नामों के गलत होने पर आपत्ति जताई है। पुलिस अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि पूरी जांच योग्यता के आधार पर की जाएगी और गलत नाम हटा दिए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *