अमृतसर से भागा तस्कर उत्तराखंड में गिरफ्तार: पाकिस्तान से जुड़े लिंक, घर से मिली थी हेरोइन-पिस्टल; छिपकर रह रहा था – Amritsar News

अमृतसर से भागा तस्कर उत्तराखंड में गिरफ्तार:  पाकिस्तान से जुड़े लिंक, घर से मिली थी हेरोइन-पिस्टल; छिपकर रह रहा था – Amritsar News




अमृतसर में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए ड्रग्स और अवैध हथियार मंगाने के मामले में वांछित एक शातिर आरोपी को सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उत्तराखंड एसटीएफ, पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने की। जानकारी के मुताबिक आरोपी ईशानप्रीत सिंह, थाना छेहर्टा क्षेत्र के नारायणगढ़ का रहने वाला है और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था। आरोप है कि वह पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हथियार और हेरोइन मंगाने वाले अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। 12 पिस्टल और 900 ग्राम हेरोइन केस में गिरफ्तारी 23 मई 2026 को जब पंजाब एएनटीएफ और बीएसएफ ने उसके घर पर छापेमारी की थी, तब वह पुलिस को चकमा देकर छत से कूदकर फरार हो गया था। उस समय उसके घर से 12 अवैध पिस्टल और करीब 900 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला… पाकिस्तान से हेरोइन सप्लाई का आरोपी गिरफ्तार फरार होने के बाद आरोपी उत्तराखंड के बाजपुर इलाके में छिपकर रह रहा था। पंजाब एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स से मिले इनपुट के आधार पर संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ की गई और आगे की जांच के लिए उसे पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *