पूर्व सैनिक सोसायटी ने ब्रिगेडियर मुथुकृष्णन को किया सम्मानित: 167 मिलिट्री हॉस्पिटल पठानकोट में कमांडेंट थे, अब बने मेजर जनरल – Pathankot News




पठानकोट में यूनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स-सर्विसमैन वेलफेयर सोसायटी की ओर से ब्रिगेडियर के. मुथुकृष्णन को मेजर जनरल के पद पर पदोन्नति मिलने पर सम्मानित किया। गया। के. मुथुकृष्णन 167 मिलिट्री हॉस्पिटल के कमांडेंट हैं। यह विशेष सम्मान समारोह कर्नल उत्तम चंद चिब की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। चिकित्सा सुविधाओं में हुआ उल्लेखनीय सुधार
सोसायटी के मुख्य संरक्षक ब्रिगेडियर प्रह्लाद सिंह ने इस अवसर पर कहा कि 167 मिलिट्री हॉस्पिटल के कमांडेंट के रूप में ब्रिगेडियर मुथुकृष्णन के संक्षिप्त कार्यकाल के दौरान चिकित्सा सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इससे पूर्व सैनिक, सैन्य विधवाएं और उनके आश्रित काफी संतुष्ट हैं। उन्होंने कमांडेंट के उत्कृष्ट योगदान और पूर्व सैनिकों के उपचार में विशेष रुचि लेने की सराहना की। मिलिट्री हॉस्पिटल में मिलेंगी बेहतर सेहत सुविधाएं
वहीं, 167 मिलिट्री हॉस्पिटल के कमांडेंट ब्रिगेडियर मुथुकृष्णन ने ब्रिगेडियर प्रह्लाद सिंह (वेटरन) और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे किसी विशेष सम्मान के अधिकारी नहीं हैं, बल्कि उन्होंने केवल अपना कर्तव्य निभाया है।
उन्होंने यह भी बताया कि मिलिट्री हॉस्पिटल में यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है कि प्रत्येक सैनिक, पूर्व सैनिक, सैन्य विधवा और उनके आश्रितों को संतोषजनक चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो।ब्रिगेडियर मुथुकृष्णन ने आश्वस्त किया कि यदि किसी पूर्व सैनिक या उनके आश्रित को कोई समस्या हो, तो वे सीधे उनके कार्यालय में आकर अपनी परेशानी बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी समस्याओं का समाधान करना वे अपना कर्तव्य मानते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *