अबोहर में डिपो होल्डर पर कम राशन देने का आरोप: लाभार्थियों को 5 किलो कम मिला; जांच के लिए पहुंचे फूड सप्लाई अधिकारी – Abohar News

अबोहर में डिपो होल्डर पर कम राशन देने का आरोप:  लाभार्थियों को 5 किलो कम मिला; जांच के लिए पहुंचे फूड सप्लाई अधिकारी – Abohar News




पंजाब के अबोहर में राशनकार्ड धारकों ने एक डिपो होल्डर पर निर्धारित मात्रा से कम गेहूं देने का आरोप लगाया है। यह घटना पंजाब सरकार द्वारा मुफ्त गेहूं वितरण के दौरान सामने आई। सूचना मिलने पर खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। संत नगर के निवासियों ने बताया कि जब वे डिपो से गेहूं लेकर कांटे पर तुलवाने गए, तो बोरियों में 2 से 5 किलोग्राम तक गेहूं कम पाया गया। इस मामले की जानकारी मिलने पर समाज सेवी इंद्रजीत बुलंदी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से मामले की गहन जांच कर गरीब वर्ग को पूरा गेहूं दिलवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की धोखाधड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 5 किलो राशन देने का आरोप गेहूं लेने आए लोगों में शामिल रेशमा ने बताया कि वे लोग पिछले कई दिनों से गेंहू की पर्ची कटवाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। जब उनकी पर्ची कटने के बाद गेंहू मिलना शुरु हुआ तो पूरी कनक भी नहीं मिल रही। उसमें भी कथित रुप से हेरोफेरी की जा रही है। रेशमा ने बताया कि उसे डिपो से 60 किलो कनक दी गई थी, जबकि वह पढी लिखी नहीं है उसे बताया कि गया कि उसकी निधारित गेंहू उसे दी गई है, जब उसने एक निजी चक्की के कंडे पर जाकर कनक तोली वह 55 किलो ही थी। उसमें से 5 किलो कनक कम थी। जिला फूड सप्लाई अधिकारियों को दी शिकायत इसी प्रकार से अंजना रानी और कृष्ण कुमार ने भी बताया कि जितने भी लाभपात्रियों से डिपो होलडर से गेंहू ली है, उनको तोलने पर हर किसी की 5 से लेकर 3 किलो तक कम गेंहू निकली है। मात्र कुछ ही ऐसे लाभार्थी है जिनकी कनक पूरी मात्रा में थी। इधर लोगों ने इसकी सूचना समाज सेवक इन्द्रजीत भंडारी को इस धोखधड़ी होने की सूचना दी। जिस पर इन्द्रजीत भंडारी ने कहा कि वे गरीब वर्ग से धक्का नहीं होने देंगें, इस कनक पर गरीबों का हक बनता है। उन्होंने इसकी सूचना जिला फूड सप्लाई अधिकारियों को दी, जिस पर फूड सप्लाई इंस्पेक्टर अजय नागपाल मौके पर पहुचें और जांच पडताल शुरू की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *