माथे पर लंबा सिंदूर, सिर पर लाल चुनरी और पारंपरिक लाल सूट... पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 13' फेम हिमांशी खुराना छठ पर्व के रंग में रंगी नजर आईं। उन्होंने पानी में खड़े होकर हाथ में सूप लेकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया। हिमांशी न

शेयर की गई तस्वीरों में हिमांशी पारंपरिक अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने लाल रंग का सूट पहना हुआ है और सिर पर चुनरी ओढ़ी है। छठ पर्व की परंपरा के मुताबिक उन्होंने नाक से लेकर माथे तक लंबा सिंदूर भी लगाया हुआ है।

पानी में खड़े होकर सूर्य देव को दिया अर्घ्य

विज्ञापनIn-Article Banner

तस्वीरों में हिमांशी पानी में खड़ी होकर हाथ में सूप लिए सूर्य देव को अर्घ्य देती नजर आ रही हैं। उन्होंने छठी मैया की पूजा-अर्चना भी की। उनकी तस्वीरों में छठ पर्व के पारंपरिक रीति-रिवाजों की झलक देखने को मिली।

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

हिमांशी की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के पश्चात सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अनेक फैंस ने पंजाबी होने के बाद भी छठ पर्व मनाने और इस परंपरा के प्रति उनकी आस्था की तारीफ की। वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके सिंदूर लगाने और पूजा करने के तरीके पर सवाल भी उठाए हैं।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट