- Hindi News
- Local
- Himachal
- Shimla
- Himachal Manali Rohtang Snow Masti Photos | Black Ice Road Accident
हिमाचल के पहाड़ों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर टूरिस्टों को अपनी ओर खींच रही है। बर्फ देखने और उसके बीच मस्ती करने हेतु भारी संख्या में टूरिस्ट मनाली और रोहतांग का रुख कर रहे हैं।
मनाली से लगभग 60 किलोमीटर दूर रोहतांग पास पहुंचकर पर्यटक बर्फ के बीच खूब अठखेलियां कर रहे हैं। टूरिस्ट बर्फ के गोले बनाकर एक-दूसरे पर फेंक रहे हैं, तो कुछ वीडियो बनाकर इन यादगार पलों को कैमरे में कैद कर रहे हैं।
बर्फ के बीच पर्यटकों की मस्ती और ठहाकों से पहाड़ गुलजार हो रहे हैं। मनाली, अटल टनल, रोहतांग पास, शिंकुला दर्रा समेत राज्य के अन्य पर्यटन स्थलों पर भी रौनक बढ़ी है। इन पर्यटन स्थलों पर भारी संख्या में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं।
रोहतांग में पार्किंग नहीं, बीच-बीच में लग रहा जाम रोहतांग में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के साथ यातायात का दबाव भी बढ़ने लगा है। यहां पर्याप्त पार्किंग सुविधा नहीं होने की वजह से सड़क किनारे वाहनों की कतारें लग रही हैं। इससे अनेक बार ट्रैफिक जाम की हालत बन रही है।
सड़कों पर ब्लैक आइस से बढ़ी फिसलन बर्फबारी के पश्चात रोहतांग और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात का तापमान जमाव बिंदु से काफी नीचे पहुंच रहा है। कम तापमान की वजह से सड़कों पर पानी जमने और फिसलन बढ़ने का खतरा है। रविवार को भी रोहतांग पास में एक टूरिस्ट बस बर्फ पर फिसलने के पश्चात पहाड़ी से टकरा गई। गनीमत रही कि इसमें बस और सवारियों को अधिक नुकसान नहीं हुआ।
ऐसे में पर्यटकों को वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। खासकर सुबह और शाम के वक्त सड़क पर जमी बर्फ और पाले की वजह से सफर जोखिम भरा हो सकता है। पर्यटकों को प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने और सुरक्षित स्थानों पर ही रुककर बर्फबारी का आनंद लेने की जरूरत है।
रोहतांग पास में बर्फ के बीच मस्ती और ट्रैफिक जाम के PHOTOS..
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







