चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार हेतु आने वाले आयुष्मान भारत योजना के मरीजों को अब छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान हेतु अस्पताल के काउंटरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। दवा नहीं मिल रही, रजिस्ट्रेशन में देरी हो रही है या इलाज की मंजूरी और डिस्चार्ज की प्रक्र

इसके लिए पीजीआई ने 'आयुषसाथी' नाम से डिजिटल सुविधा शुरू की है। इस सुविधा के तहत मरीज या उनके तीमारदार चिकित्सालय के वार्ड में लगे QR कोड को स्कैन कर व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत भेज सकेंगे।

खास बात यह है कि इसके लिए शिकायत लिखना भी जरूरी नहीं होगा। मरीज अपनी भाषा में बोलकर आवाज के जरिए अपनी समस्या बता सकेंगे। इसके पश्चात AI आधारित सिस्टम शिकायत को संबंधित अधिकारियों और अस्पताल प्रबंधन तक पहुंचाएगा।

विज्ञापनIn-Article Banner

24 घंटे होगी शिकायतों की निगरानी

आयुषसाथी के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों की अफसर 24 घंटे निगरानी करेंगे। मरीज को उसकी शिकायत पर हुई कार्रवाई की सूचना भी दी जाएगी। इससे मरीजों को अपनी परेशानी के समाधान हेतु अलग-अलग विभागों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पीजीआई निदेशक डॉ. विवेक लाल ने जानकारी दी कि इस पहल का उद्देश्य मरीजों को आसान और पारदर्शी शिकायत निवारण व्यवस्था उपलब्ध कराना है। पायलट प्रोजेक्ट के बीच सामने आया कि लगभग 50% शिकायतों का समाधान दो घंटे के भीतर कर दिया गया, जबकि लगभग समस्त शिकायतों का निपटारा 24 घंटे में हो गया।

एमपीएच थीसिस प्रोजेक्ट के तहत विकसित की सुविधा

इस परियोजना को डॉ. गौरव चौधरी ने एमपीएच थीसिस प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया है। आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई समिति के चेयरपर्सन और परियोजना के मुख्य मार्गदर्शक डॉ. अरुण के अग्रवाल ने इसे मरीजों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में अहम पहल बताया। वहीं, सह-मार्गदर्शक डॉ. शंकर प्रिंजा ने कहा कि इस व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से देशभर में लागू करने की संभावना है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट