मोहाली में दविंदर बंबीहा गैंग के नाम पर एक कारोबारी से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने और पैसे नहीं देने पर गोली मारने की धमकी देने के प्रकरण में गिरफ्तार दो आरोपियों को कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने दोनों की नियमित जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। इन आ

कोर्ट ने जमानत देने से इनकार करते हुए कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से छह से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास और फिरौती जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, प्रकरण में शिकायतकर्ता और अन्य अहम गवाहों के बयान अभी कोर्ट में दर्ज होने बाकी हैं। ऐसे में आरोपियों को जमानत देने पर गवाहों को प्रभावित करने और शिकायतकर्ता पर दबाव बनाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

चालान पेश, इल्जाम तय; शिकायतकर्ता की गवाही बाकी

विज्ञापनIn-Article Banner

कोर्ट में पेश रिकॉर्ड के मुताबिक, इस प्रकरण में 6 मार्च 2025 को चालान पेश किया गया था। इसके बाद 18 अगस्त 2026 को इल्जाम तय किए गए। हालांकि, शिकायतकर्ता अमनदीप सिंह के वक्तव्य अभी दर्ज नहीं हुए हैं।

अदालत ने बताया कि शिकायतकर्ता को गवाही हेतु कोर्ट में पेश होना है। ऐसे में आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें जमानत देना उचित नहीं होगा। इसी आधार पर दोनों की नियमित जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गईं।

वर्कशॉप पर चार गोलियां चलाने का वीडियो भेजा

पुलिस को दी शिकायत में मोहाली के फेज-9 स्थित औद्योगिक इलाका में 'स्टीर एक्स ऑटोमो' नाम से वर्कशॉप चलाने वाले अमनदीप सिंह ने जानकारी दी कि 1 दिसंबर 2024 को तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से वह जल्दी सो गए थे। अगली सुबह उठने पर उनके व्हाट्सऐप पर एक अज्ञात नंबर से वीडियो आया।

वीडियो में एक अज्ञात व्यक्ति उनकी वर्कशॉप पर पिस्तौल से चार गोलियां चलाता दिखाई दे रहा था। इसके अलावा उन्हें धमकी भरे संदेश भी भेजे गए।

मैसेज में लिखा- 50 लाख रुपए देने होंगे

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने मैसेज में लिखा था, 'अमन जी, फोन उठाओ, यह वीडियो देख लो। अमन, दविंदर बंबीहा ग्रुप से हैं। तुमसे 50 लाख रुपए लेने हैं। अगर पैसे नहीं दिए तो अब गोली तुम्हें लगेगी।'

इस तरह वर्कशॉप पर फायरिंग का वीडियो भेजकर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125, 308(6) और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इसी मामले में पुलिस ने गगनदीप सिंह उर्फ गरीबू और नवजोत सिंह उर्फ निशू को गिरफ्तार किया था। अब कोर्ट ने दोनों की नियमित जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट