- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mansa
- Mansa Crime News | Two Arrested For Snatching Gold Earring From Woman
मानसा नगर की नंगल कॉलोनी में सैर कर रही एक बुजुर्ग महिला को धक्का देकर कान से सोने की बाली झपटने वाले दो बदमाशों को थाना सिटी-1 पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और छीनी गई सोने की बाली बरामद क
बता दे कि बीती 12 नवंबर को वार्ड नंबर-21 स्थित नंगल कॉलोनी में माता प्रकाश रानी गली में सैर कर रही थीं। इसी दौरान काले रंग की स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे।
बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के बाएं कान से लगभग सवा तीन ग्राम वजनी सोने की बाली झपट ली और उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया। वारदात को अंजाम देने के पश्चात दोनों अभियुक्त मौके से फरार हो गए। छीनी गई बाली की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है।
तकनीकी छानबीन से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
शिकायतकर्ता अनिल कुमार नारंग के बयान पर थाना सिटी-1 पुलिस ने 15 नवंबर को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304 (झपटमारी) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया था। एसपी (कप्तान पुलिस) नरिंदर सिंह के नेतृत्व और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह की देखरेख में गठित टीमों ने तकनीकी साधनों की सहायता से पड़ताल आगे बढ़ाई और दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव घरांगणा निवासी बलदीप सिंह उर्फ दीप (पुत्र जंटा सिंह) और परविंदर सिंह उर्फ गग्गी (पुत्र मेला सिंह) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में प्रयुक्त बाइक (PB-91S-1306) और बाली बरामद कर ली है। पुलिस अफसरों का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि पूछताछ में इलाके की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सके।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







