- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mansa
- Mansa Village Road Water Logging | School Children Forced To Wade Through
मानसा जिले के दलेल सिंह वाला ग्राम की सड़क पर अनेक महीनों से गंदा पानी भरा है। निकासी नहीं होने से गांव के लोगों और राहगीरों को समस्या हो रही है। स्कूली बच्चे भी रोज इसी रास्ते से गुजरते हैं।
गांव में रहने वाले जगसीर सिंह, काला सिंह, सुखी सिंह और लाल सिंह ने बताया कि सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि कई बार बच्चे गंदे पानी में गिर जाते हैं।
ग्रामीण बोले- सरकार नहीं दे रही ध्यान
ग्रामीणों ने बताया कि सरकार द्वारा एक और तो ग्राम में विकास करने के दावे किए जा रहे हैं लेकिन दूसरी ओर सरकार के दावों की पोल खुल चुकी है। क्योंकि गांव में विकास न होने के चलते सड़कों पर पानी भरा हुआ है और सरकार का इसकी और कोई भी ध्यान नहीं है।
उन्होंने तुरंत पंजाब सरकार और जिला प्रशासन से अपील करते हुए बताया कि सड़क पर भरे गंदे पानी की निकासी की जाए और लोगों को राहत दिलाई जाए।
सरपंच बोले- पाइप लाइन बिछाई जा रही
वहीं दूसरी और गांव के सरपंच हरदीप सिंह ने जानकारी दी कि ग्राम में पहले वहां धान की फसल मौजूद अब फसल की कटाई हो गई है। उन्होंने बाताया कि पंचायत द्वारा पाइप लाइन बिछाई जा रही है और शीघ्र ही पाइपलाइन लगाकर इस परेशानी का समाधान कर दिया जाएगा।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







