डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। यह मुलाकात चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास संत कबीर कुटीर में हुई। हालांकि, दोनों के बीच किन मुद्दों पर बातचीत हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। इस साल में यह तीसरी मुलाकात है हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के मुख्य बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के बीच वर्ष 2026 में नवंबर तक यह तीसरी मुलाकात है। पहली मुलाकात 27 मार्च को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में हुई थी। इसी बीच बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की थी। मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ उनका स्वागत किया और आध्यात्मिक व सामाजिक विषयों पर चर्चा की। इसके पश्चात 31 मई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद अमृतसर स्थित डेरा ब्यास मुख्यालय पहुंचे और बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। इस मुलाकात की सूचना हरियाणा सरकार के जनसंपर्क महकमा ने भी साझा की थी।
डेरा ब्यास मुख्य ने हरियाणा सीएम से मुलाकात की:चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में पहुंचे, सीएम व पत्नी ने किया स्वागत
डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस साल में यह तीसरी मुलाकात है हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के मुख्य बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के बीच वर्ष 2026 में नवंबर तक यह तीसरी मुलाकात है।
EEditor
16 नव॰ 2026, 11:03 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






