देश की आजादी हेतु महज 19 वर्ष की उम्र में हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमने वाले महान क्रांतिकारी शहीद करतार सिंह सराभा का आज 111वां शहीदी दिवस है। पंजाब सरकार की ओर से लुधियाना स्थित उनके पैतृक ग्राम सराभा में एक भव्य प्रदेश स्तरीय श्रद्धांजलि समागम का कार्यक्रम किया जा रहा है। इस मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने हेतु पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज विशेष रूप से ग्राम सराभा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सीएम मान सबसे पहले ग्राम में स्थित शहीद करतार सिंह सराभा के स्मारक और पैतृक घर पर जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद वे प्रदेश स्तरीय समागम को संबोधित करेंगे। शहीद करतार सिंह सराभा के बारे में जानिए...