पंजाब में मास्टर कैडर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर बेरोजगार शिक्षकों ने रविवार को शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फिजिकल एजुकेशन पंजाब के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए शिक्षकों ने ग्राम

मार्च के बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने हेतु बैरिकेडिंग की थी, लेकिन आक्रोशित शिक्षक बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ गए और मंत्री की कोठी के बाहर पक्का मोर्चा शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक मास्टर कैडर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाता, तब तक उनका यह धरना समाप्त नहीं होगा।

जन्मदिन पर अनोखा विरोध: काटा 'शिक्षा क्रांति फेल' लिखा केक शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के जन्मदिन के मौके पर शिक्षकों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने कोठी के बाहर 'शिक्षा क्रांति फेल' लिखा हुआ केक काटकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शिक्षकों ने बताया कि राज्य सरकार एक तरफ शिक्षा क्रांति और 81 हजार नौकरियां देने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर योग्य युवा रोजगार हेतु सड़कों पर धक्के खाने को मजबूर हैं।

विज्ञापनIn-Article Banner

आश्वासनों से मिली निराशा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी यूनियन के प्रदेश प्रधान लखवीर सिंह ने बताया कि सरकार के दावों और जमीनी हकीकत में जमीन-आसमान का अंतर है। लंबे वक्त से भर्ती की मांग कर रहे युवाओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है और रोजगार की उम्मीद में उनकी उम्र निकली जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार से हर बार सिर्फ झूठे आश्वासन ही मिले हैं।

यूनियन नेताओं मनदीप सिंह, लखवीर सिंह खुड्डी कलां, गुरिंदर सिंह लुधियाना, प्रियंका रानी और वीरपाल कौर ने चेताया कि यदि शीघ्र ही मांग पूरी नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस प्रदर्शन में जसवंत घुबाया, गुरविंदर सिंह, अंकुश, कुलदीप सिंह और सुखविंदर सिंह समेत अनेक अध्यापक मौजूद रहे। वहीं, बीएड टेट पास, शारीरिक शिक्षा टेट पास और 1067 लेक्चरर यूनियन ने भी इस मोर्चे को अपना समर्थन दिया है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट