- Hindi News
- Local
- Punjab
- Moga
- Channi Cycle Yatra Moga | Malvika Sood Welcomes Congress Leaders Absent
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी की ‘जवानी संभालो साइकिल यात्रा’ रविवार को मोगा पहुंची।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी की ‘जवानी संभालो साइकिल यात्रा’ रविवार को मोगा पहुंची। धर्मकोट से होते हुए मोगा विधानसभा इलाका में पहुंची यात्रा का कांग्रेस नेता मालविका सूद ने अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के स
12 नवंबर को श्री चमकौर साहिब से शुरू हुई थी यात्रा
चरणजीत सिंह चन्नी ने यह साइकिल यात्रा 12 नवंबर को श्री चमकौर साहिब से आरंभ की थी। यात्रा के चौथे दिन यह मोगा जिले में पहुंची। इसके तहत जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क किया जाएगा। कांग्रेस की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाना है। पार्टी नशे, बेरोजगारी और गैंगस्टरवाद के मुद्दों को लेकर पंजाब सरकार को घेर रही है। साइकिल यात्रा के जरिए कांग्रेस इन समस्याओं को जनता के बीच उठाने के साथ युवाओं से सीधा संवाद करने की कोशिश कर रही है।
2027 चुनाव से पहले कांग्रेस की जनसंपर्क मुहिम
2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इस यात्रा को कांग्रेस की जनसंपर्क मुहिम के तौर पर देखा जा रहा है। इसके जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, मोगा में यात्रा के बीच कांग्रेस नेताओं की अलग-अलग मौजूदगी ने पार्टी की अंदरूनी एकजुटता पर प्रश्न खड़े किए।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







