- Hindi News
- Local
- Punjab
- Faridkot
- Faridkot Public Meeting | Charanjit Singh Channi Cycle Yatra Update
फरीदकोट में अंबेडकर चौक के पास कांग्रेस नेताओं व वर्करों के साथ पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों।
पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की जवानी संभाल साइकिल यात्रा 16 नवंबर 2026, दिन सोमवार को फरीदकोट पहुंचेगी। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा की शुरुआत
रविवार को कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों ने जानकारी दी कि यह यात्रा फरीदकोट से प्रारंभ होकर कोटकपूरा होते हुए शाम को जैतो में संपन्न होगी। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 12 नवंबर को श्री चमकौर साहिब से इस यात्रा का आगाज किया था।
यात्रा के पहले चरण का समापन 19 नवंबर को खन्ना में किया जाएगा। किक्की ढिल्लों ने बताया कि इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य पंजाब के नौजवानों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब की जवानी को बचाना है तो सबसे पहले नशे का खात्मा करना होगा। जब पंजाब का युवा नशे से दूर होगा, तभी राज्य को दोबारा रंगला पंजाब बनाया जा सकेगा।
किक्की ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा
पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों ने सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए बताया कि यह सरकार सिर्फ जुमलेबाजी तक सीमित रह गई है। सरकार ने लोगों को चुटकुले सुनाकर ही अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों से पूरी तरह निराश और परेशान हो चुके हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में लोग कांग्रेस पार्टी के हाथ मजबूत करने का मन बना चुके हैं।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







