तरनतारन जिले के ग्राम ठठी सोहल में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों उसके कमरे में मिला है। उसके पैरों में इंजेक्शन लगा मिला है। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का इल्जाम लगाया है। उनका कहना है क जब तक आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं

मृतक बिक्रमजीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह का पहले से उसकी पत्नी और ससुराल वालों से से विवाद था। इसके पहले पत्नी के कहने पर ससुराल वालों ने बिक्रमजीत पर हमला किया था। भाई सरताज का इल्जाम है कि ससुराल वालों ने हत्या कर नशे के ओवरडोज से मौत दिखाने की साजिश की है। पुलिस का कहना है कि परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। मृत्यु की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो जाएगी।

ऑडियो संदेश में लगाया था मारपीट का आरोप मृतक के भाई सतराज सिंह ने बताया कि वे डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में ड्राइवर के पद पर कार्यरत हैं। उनका भाई बिक्रमजीत सिंह ग्राम ठठी सोहल में रहता था। सतराज के मुताबिक, कुछ दिन पहले बिक्रमजीत ने उन्हें एक ऑडियो संदेश भेजा था। इसमें उसने जानकारी दी था कि पत्नी के इशारे पर ससुराल वालों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसकी दोनों टांगें तोड़ दीं। इस मारपीट की सूचना उस वक्त थाना झबाल पुलिस को भी दी गई थी।

विज्ञापनIn-Article Banner

नशे का रूप देने की कोशिश का इल्जाम

सतराज सिंह ने कहा कि बीती रात उन्हें जानकारी मिली कि बिक्रमजीत का शव उसके कमरे में पड़ा है। घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा कि शव के पैर के पास नशे का इंजेक्शन लगाने वाली एक सिरिंज पड़ी थी, जो पैर में धंसी हुई थी। परिजनों का इल्जाम है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने बिक्रमजीत की हत्या की है और इसे नशे की ओवरडोज से हुई मौत दिखाने के लिए पैर में सिरिंज लगा दी।

परिजनों ने प्रश्न उठाया कि जब बिक्रमजीत की दोनों टांगें टूटी हुई थीं और वह ठीक से चलने-फिरने की स्थिति में भी नहीं था, तो वह खुद बाहर से नशे का इंजेक्शन लाकर कैसे लगा सकता है?

पुलिस कार्रवाई से परिजन नाराज

परिवार ने आरोप लगाया है कि थाना झबाल पुलिस को पूरी सूचना देने के बाद भी हत्या का केस दर्ज नहीं किया जा रहा है और पुलिस इसे महज धारा 174 के तहत सामान्य कार्रवाई तक सीमित रख रही है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

क्या कहती है पुलिस

उधर, इस मामले में थाना झबाल के प्रभारी जुग राज सिंह ने कहा कि पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और मृतक की पत्नी व उसकी माता को बयान दर्ज करवाने हेतु थाने बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि बयान दर्ज होने और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट