- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- Lalru Ballopur Toddler Death Case | Child Body Found On Neighbor Roof
मोहाली जिले के लालड़ू क्षेत्र में शनिवार को लापता ढाई साल के बच्चे का शव रविवार को पड़ोसियों के घर की छत पर मिलने से सनसनी फैल गई।
शनिवार दोपहर को घर के बाहर गली में खेलते वक्त बच्चा अचानक गायब हो गया था। परिवार पूरी रात उसकी तलाश में परेशान रहा। रविवार को पड़ोसियों की छत पर उसका शव मिलने से परिवार में मातम छा गया।
घटना के पश्चात परिवार में दहशत का माहौल है। खबर मिलते ही लालड़ू पुलिस, CIA टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी।
20 मिनट में लापता हो गया बच्चा
जानकारी के अनुसार, लालड़ू के गांव बल्लोपुर में रहने वाले गुरविंदर सिंह का ढाई वर्ष का बेटा गुरसाज शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे घर के सामने गली में खेल रहा था।
बच्चे के दादा बहादुर सिंह ने पुलिस को कहा है कि करीब 20 मिनट बाद परिवार ने देखा तो गुरसाज वहां नहीं था। पहले आसपास की गलियों और मोहल्ले में उसकी तलाश की गई। इसके पश्चात रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर भी पता किया, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस को दी थी शिकायत
बच्चे का पता न चलने पर परिवार ने लालड़ू थाने में लिखित शिकायत देकर उसे तलाश करने की गुहार लगाई थी। इसके पश्चात रविवार को पड़ोसी के मकान की छत पर बच्चे का शव मिलने से मामला और गंभीर हो गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा (पीली पगड़ी में) पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजन को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
पड़ोसियों की छत तक कैसे पहुंचा बच्चा
पुलिस के मुताबिक, घर के सामने खेल रहा ढाई साल का बच्चा पड़ोसियों की छत तक कैसे पहुंचा? उसकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई और शव वहां कैसे पहुंचा? इसकी जांच की जा रही है।
घटनास्थल पर पहुंची सीआईए और पुलिस की टीमें घटना से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। फिलहाल मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पड़ताल और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के पश्चात ही हालत स्पष्ट हो सकेगी।
विधायक बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
घटना की सूचना मिलने के पश्चात डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ग्राम बल्लोपुर में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विधायक ने पुलिस प्रशासन को मामले की गहराई से जांच करने और घटना में शामिल पाए जाने वाले दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिए। रंधावा ने बताया कि मासूम बच्चे की मौत बेहद दुखद घटना है। इस प्रकरण में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







