बठिंडा जिले के गांव दयालपुरा मिर्जा में जमीन के मालिकाना हक को लेकर रविवार सुबह विवाद हो गया। जमीन अपने नाम करवाने की मांग को लेकर एक परिवार के 3 सदस्य ग्राम की पानी की टंकी पर चढ़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने

टंकी पर चढ़े गुरतेज सिंह, अमृतपाल सिंह और गेत सिंह ने बताया कि उनका परिवार पिछले तीन पीढ़ियों से उक्त जमीन पर मकान बनाकर रह रहा है।

उनका इल्जाम है कि कुछ समय पहले ग्राम की महिला सरपंच सुरिंदर कौर ने अपने बेटे और पंचायत मेंबर गुरसेवक सिंह के साथ मिलकर पंचायत सचिव और संबंधित तहसीलदार की सहायता से जमीन अपने नाम दर्ज करवा ली।

विज्ञापनIn-Article Banner

प्रदर्शनकारियों ने सरपंच, उसके बेटे, पंचायत सचिव और तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि लंबे वक्त से उनके कब्जे वाली जमीन का मालिकाना हक उन्हें दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वे काफी वक्त से परेशान हैं और मजबूर होकर उन्हें टंकी पर चढ़ना पड़ा। साथ ही ग्राम के लोगों से भी समर्थन की अपील की।

उधर, पुलिसकर्मी लगातार उनसे वार्ता कर सुरक्षित नीचे उतरने हेतु समझाते रहे। पुलिस प्रशासन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा रहा।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट