- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Devotees Took Out Grand Prabhat Pheri Across The City To Mark The Month Of Kartik.
श्री चैतन्य महाप्रभु राधा माधव मंदिर द्वारा कार्तिक (दामोदर) मास के अवसर पर निकाली जा रही प्रभात फेरियों की श्रृंखला में 24वीं प्रभात एडवोकेट उमेश ओहरी व रूपिका ओहरी के निवास स्थान चीमा शहर से निकाली गई।
संकीर्तन का शुभारंभ पुजारी दीनार्ती हर दास प्रभु, केवल कृष्ण, राजेश शर्मा, मिंटू कश्यप, मनोज कौशल, सुरेश कुमार अम्बरीष कश्यप, नित्यानंद और पुरुषोत्तम द्वारा गुरु वंदना, वैष्णव वंदना और पंचतत्व द्वारा किया गया। प्रभात फेरी में पालकी सेवा का सौभाग्य लवलीन कुमार, विवेक वर्मा, प्रेम चोपड़ा तथा मुनीश वर्मा, संजीव खन्ना ने निभाया, जबकि शंखनाद की सेवा गुरविंदर गिल्होत्रा एवं दिनेश शर्मा द्वारा की गई।
प्रभात फेरी के सबसे आगे संजीव खन्ना ध्वज लेकर चल रहे थे। पालकी के साथ भक्त हाथों में रंग बिरंगे ध्वज उठा कर संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी में - जय राधा माधव जय कुंज बिहारी, चल मन वृंदावन चलिए, गोविंद जय जय गोपाल जय जय व हरे कृष्ण महामंत्र के साथ बहुत जोरदार संकीर्तन हुआ। प्रभात फेरी के मार्ग में अरविंद कुमार, ओम प्रकाश अरोड़ा, दिशांत अरोड़ा, नरेश अरोड़ा, ओम भंडारी, निपुण भंडारी मौजूद थे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







