सूर्य पूजा के महापर्व छठ पूजा में 15 नवंबर को डूबते सूर्य को और 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। केवल छठ पूजा पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। भगवान सूर्य पंचदेवों में शामिल हैं। हर एक शुभ काम की शुरुआत पंचदेवों की पूजा के साथ होती है। सूर्य देव को रोज सुबह अर्घ्य चढ़ाने और मंत्र का जप करने से भक्त की मनोकामनाएं पूरी होती हैं, नकारात्मक विचार समाप्त होते हैं और स्वास्थ्य फायदा मिलते हैं। सूर्य उपासना का पर्व है छठ पूजा पंच देवों में शामिल हैं सूर्य। सूर्य भगवान की पूजा के साथ होती है शुभ कामों की शुरुआत।

शिव शक्ति बगलामुखी धाम के पंडित जीत शास्त्री ने बताया कि छठ माता बच्चों की रक्षा करने वाली देवी मानी गई हैं। इस वजह से संतान के सौभाग्य, लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना से छठ पूजा का व्रत किया जाता है। भविष्य पुराण के मुताबिक श्रीकृष्ण ने अपने पुत्र सांब को सूर्य पूजा करने के लिए बताया था। बिहार में कथा प्रचलित है कि देवी सीता, कुंती और द्रौपदी ने भी छठ पूजा का व्रत किया था और व्रत के प्रभाव से ही इनके जीवन के सभी कष्ट दूर हुए थे।

उन्होंने जानकारी दी कि सूर्य का आभार जताने हेतु लोग पुराने समय से ही सूर्य पूजा करते आ रहे हैं। वेदों में भी सूर्य को प्रमुख देवता कहा गया है। षष्ठी देवी को भगवान ब्रह्मा की मानस पुत्री भी कहते हैं। जो लोगों को संतान देती हैं और समस्त संतानों की रक्षा करती हैं। ज्योतिषीय गणना पर आधारित होने के कारण इसका नाम छठ पर्व ही रखा गया।

विज्ञापनIn-Article Banner

छठ की सुबह ब्रह्ममुहूर्त में उठकर शौच आदि कार्यों से निवृत्त होकर नदी के तट पर जाकर आचमन करें एवं सूर्योदय के समय शरीर पर मिट्टी लगाकर स्नान करें। इसके पश्चात पुन: आचमन कर शुद्ध स्नान करें व नवीन वस्त्र धारण करें, सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इसके पश्चात भगवान सूर्य को लाल फूल, लाल वस्त्र व रक्त चंदन अर्पित कर, धूप-दीप दिखाएं तथा पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं अंत में हाथ जोड़कर सूर्यदेव से प्रार्थना करें।

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को पूरे भारत साल में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व में भगवान सूर्य की पूजा करने का विधान है। इस दिन सूर्य षष्ठी व्रत किया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में सूर्य को साक्षात भगवान माना गया है क्योंकि वे रोज हमें दर्शन देते हैं और उन्हीं के प्रकाश से हमारे जीवन मे अंधकार दूर होता है। 15 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6:59 और 5:25 सूर्यास्त बजे होगा।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट