- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Chhath Maha Parva: Inflation Pales In Comparison To Faith, Shopping Picks Up In The Markets
लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है, किंतु इस बार महंगाई ने व्रतियों की जेब पर जरूर असर डाला है। 15 नवंबर को शहर के विभिन्न पावन घाटों पर छठ पूजा का महापर्व मनाया जाएगा। इस दौरान व्रती डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। त्योहार को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और रामबाग में बाजार में पूजन सामग्री खरीदने हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है।
इस साल छठ पूजा की सामग्री की दामों में भारी उछाल देखने को मिला है। महंगाई की इस मार की वजह से पूजा से जुड़ा हर सामान महंगा हो गया है। पूजा में विशेष महत्व रखने वाला बांस से बना सूप पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार 100 से 200 रुपए तक महंगा बिक रहा है। वहीं, 50 रुपए में बिकने वाला नारियल 100, 20 रुपए में बिकने वाला इत्र 40, जबकि सिंदूर, देसी घी, पान का सामान और पैरों में लगाने वाले आलता (रंग) समेत बाकी सामग्री भी 10 से 20 रुपए तक महंगी हो गई है। फल विक्रेताओं ने भी दाम आसमान पर पहुंचा दिए हैं।
50 रुपए किलो बिकने वाला सेब 120 रुपए किलो, तो 40 रुपए दर्जन बिकने वाला केला 70 रुपए दर्जन हो गया है। इसके अतिरिक्त पपीता 40 से बढ़कर 60 रुपए और अनार 100 से बढ़कर 150 रुपए किलो तक पहुंच गया है। किन्नू, संतरा और अमरूद समेत अन्य फलों के कीमत भी बढ़ गए हैं। हालांकि, नगर में 60 से 70 प्रतिशत फलों का कारोबार प्रवासी करते हैं और उन्हीं की ओर से दामों में यह वृद्धि की गई है।
भले ही महंगाई ने इस बार त्योहारी बजट को थोड़ा प्रभावित किया हो, मगर सूर्य देव की उपासना के प्रति व्रतियों के उत्साह और श्रद्धा में कोई कमी नहीं आई है। रामबाग में छठ पूजा का सामान बेचने वाले दुकानदार साहिल और अंग्रेज बताते हैं कि पूजन सामग्री खरीदने हेतु महिलाएं और परिवार सुबह से ही बाजार पहुंचने प्रारंभ हो गए हैं, जिससे बाजारों में एक बार फिर रौनक लौट आई है। उन्होंने आशा जताई कि शनिवार तक छठ पूजा का सारा सामान बिक जाएगा।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







