- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Robin Has Been Made Special Branch In charge, While Gagandeep Has Been Made SHO Of Ranjit Avenue Police Station.
आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच पुलिस प्रशासन ने तीन प्रमुख थानों के एसएचओ सहित कुल 12 पुलिस मुलाजिमों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और एएसआई रैंक के अफसर शामिल हैं। प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि चुनावों के मद्देनजर आने वाले दिनों में अन्य थानों के एसएचओ और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के भी तबादले किए जा सकते हैं।
जारी सूची के मुताबिक थाना सुल्तानविंड के एसएचओ इंस्पेक्टर रवि कुमार की जगह पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर अर्जन कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। रवि कुमार को पीओ स्टाफ का इंचार्ज लगाया है। वहीं, लगभग डेढ़ साल से थाना रणजीत एवेन्यू के एसएचओ रहे इंस्पेक्टर रोबिन हंस की जगह बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज एसआई गगनदीप सिंह को नया एसएचओ नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार थाना एयरपोर्ट की एसएचओ इंस्पेक्टर कुलजीत कौर की जगह सुखपाल सिंह को तैनात किया गया है। कुलजीत कौर को मोबाइल ईआरवी और पीसीआर जोन-3 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंस्पेक्टर रोबिन हंस को स्पेशल ब्रांच जोन-2 का इंचार्ज बनाया गया है। इस पद पर तैनात इंस्पेक्टर वरिंदर कुमार को स्पेशल ब्रांच जोन-1 भेजा गया है।
वहीं, सोशल मीडिया सेल की इंचार्ज इंस्पेक्टर मनप्रीत कौर को स्पेशल ब्रांच जोन-3 की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह को इलेक्शन सेल का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वहीं, इंस्पेक्टर मनजीत कौर को मोबाइल ईआरवी और पीसीआर जोन-1 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







