रोपड़ के चमकौर साहिब में 3 युवक पब्लिक टॉयलेट में नशा करते पकड़े गए। तीनों युवक पहले बहाने बनाते रहे कि वह शौच करने हेतु गए थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें पकड़कर डोप टेस्ट कराया तो वह पॉजिटिव निकला।

पुलिस के तलाशी लेने पर उनसे नशीले कैप्सूल भी बरामद हुए। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं तीनों के नशा करते हुए पकड़े जाने का वीडियो भी सामने आया है।

पहले जानिए, वीडियो में क्या दिख रहा था इस प्रकरण में जो वीडियो सामने आई, उसमें दिख रहा है कि एक पगड़ी पहने युवक चांदी जैसी पन्नी से नशा कर रहा है। वह वीडियो बनाने वाले को देखकर दरवाजा बंद कर लेता है।

विज्ञापनIn-Article Banner

इतनी देर में उसका पगड़ीधारी साथी भी बाहर आ जाता है। वीडियो बनाने वाला उससे पूछता है कि वे अंदर क्या कर रहे थे। इस पर युवक उत्तर देता है कि वे कुछ नहीं कर रहे थे, बल्कि शौच करने आए थे।

इसी दौरान दरवाजा बंद करने वाला दूसरा युवक भी अंदर से कहता है कि वे कुछ नहीं कर रहे। मात्र शौच करने आए थे। इसके पश्चात वीडियो बनाने वाला बाहर खड़े युवक से पूछता है कि क्या अंदर वाला उसका भाई है। इस पर युवक हां में उत्तर देता है। यह वीडियो यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव ताराचंद संधू ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी।

युवकों को लेकर पुलिस की 3 महत्वपूर्ण बातें

  • वीडियो में 2 युवक, हमने 3 पकड़े: इस बारे में थाना चमकौर साहिब के SHO शविंदर सिंह ने बताया कि वीडियो में 2 व्यक्ति नशा करते दिख रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम वहां पहुंची। वहां से पुलिस को 3 युवक मिले। तीनों को ही हिरासत में लिया गया।
  • नशीले कैप्सूल मिले, डोप टेस्ट पॉजिटिव आया: SHO शविंदर के अनुसार उनकी तलाशी लेने पर उनसे 76 नशीले प्रेगा कैप्सूल बरामद किए गए। इसके पश्चात उनकाे चिकित्सालय ले जाकर डोप टेस्ट कराया गया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
  • तीनों पर 2 धाराओं के तहत केस दर्ज किया: SHO ने जानकारी दी कि पकड़े गए आरोपियों में चमकौर साहिब का गुरदीप सिंह, भूरे का संदीप सिंह उर्फ संजू और कीड़ी अफगाना का हरदीप सिंह शामिल हैं। तीनों आरोपियों पर BNS की धारा 223 और NDPS एक्ट की धारा 27 के तहत केस दर्ज किया गया है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट