जालंधर में 80 पेटी अवैध शराब बरामद होने के प्रकरण में आबकारी महकमा ने पुलिस को अपनी कानूनी राय सौंप दी है। जांच में सामने आया है कि ठेकेदार ने शराब की बोतलों के होलोग्राम और बैच नंबर मिटाकर एक ठेके से दूसरे ठेके पर बिना परमिट माल ले जाकर नियमों का गंभ

जालंधर कमिश्नरेट के स्पेशल सेल द्वारा पकड़ी गई 80 पेटी शराब के प्रकरण में सहायक आबकारी कमिश्नर (जालंधर रेंज-1) के कार्यालय ने अपनी कानूनी रिपोर्ट जारी कर दी है। यह पत्र स्पेशल सेल के इंचार्ज के उस पत्र के उत्तर में भेजा गया है, जिसमें बरामद शराब पर आगे की पुलिस कार्रवाई हेतु कानूनी राय मांगी गई थी। आरोपी सफेद रंग की कार में ले जा रहे थे अवैध शराब

प्रकरण के मुताबिक, शहीद भगत सिंह शहर जिले के गांव नीले वाड़े रत्तेवाल निवासी बलराम पुत्र पलविंदर कुमार को पुलिस ने काबू किया था। अभियुक्त एक सफेद रंग की टाटा मैक्स पिकअप गाड़ी (नंबर PB-07-CG-2081) में 'पंजाब किंग' मार्का शराब की 80 पेटियां लेकर जा रहा था। सुच्ची पिंड-3 के ठेके पर ले जाया जा रहा था शराब

विज्ञापनIn-Article Banner

पड़ताल में पता चला कि यह शराब सुच्ची पिंड-2 के ठेके (लम्मा पिंड ग्रुप) से लोड की गई थी और इसे सुच्ची पिंड-3 के ठेके पर ले जाया जा रहा था। स्पेशल सेल की टीम ने गाड़ी सहित शराब को जब्त किया, तो पाया गया कि पेटियों और बोतलों पर लगे होलोग्राम और बैच नंबर मिटाए हुए थे और वे संदिग्ध लग रहे थे।

आबकारी विभाग ने अपनी राय में स्पष्ट किया है कि पंजाब आबकारी एक्ट 1914 और नियमों के मुताबिक, कोई भी लाइसेंस धारक बिना परमिट या पास के एक ठेके से दूसरे ठेके पर शराब की थोक (बल्क) सप्लाई नहीं कर सकता। इसके अतिरिक्त, बोतलों के लेबल, कैप्सूल, होलोग्राम याो बैच नंबर से छेड़छाड़ करना 'पंजाब लिकर लाइसेंस रूल्स 1956' के नियम 37(23) का सीधा उल्लंघन है। पुलिस कार्रवाई की गई

महकमा ने यह भी कहा कि इस तरह से थोक बिक्री करना 'पंजाब इंटॉक्सिकेंट लाइसेंस एंड सेल्स ऑर्डर 1956' के ऑर्डर-1 के भी खिलाफ है, जिसमें खुदरा बिक्री की सीमा तय की गई है। इन समस्त उल्लंघनों को देखते हुए आबकारी विभाग ने पुलिस को सूचित किया है कि संबंधित लाइसेंस धारक के खिलाफ पंजाब आबकारी एक्ट, 1914 के तहत बनती कानूनी कार्रवाई की जाए।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट