- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Khanna
- Ludhiana Heroin Smuggling Case | Drug Peddler Arrested With Luxury Bike
महज 10 हजार रुपये महीने की नौकरी करने वाला युवक ढाई लाख रुपये से ज्यादा की बाइक पर घूम रहा था। अपने दोस्त को खरड़ में गर्लफ्रेंड से मिलने का बहाना बनाकर साथ ले जाने वाला अर्शदीप सिंह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। समराला पुलिस ने नाकाबंदी के बीच मोट
गर्लफ्रेंड से मिलने के बहाने की जा रही थी तस्करी प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए दोनों आरोपी लुधियाना के रहने वाले हैं। प्रमुख आरोपी अर्शदीप एक वर्कशॉप में काम करता है, जहां उसकी मासिक सैलरी लगभग 10 हजार रुपये है, लेकिन उसके पास ढाई लाख रुपये से ज्यादा कीमत की महंगी बाइक है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अर्शदीप अपने दोस्त टिंकू को यह कहकर साथ लाया था कि उसे खरड़ में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाना है। हालांकि, इस सफर की आड़ में दोनों नशे की खेप पहुंचाने जा रहे थे।
नाकाबंदी के दौरान पुलिस को हुआ शक डीएसपी प्रितपाल सिंह संधू ने कहा कि एएसआई सुराजदीन पुलिस टीम के साथ लैपटॉप, प्रिंटर और पड़ताल किट लेकर पुलिस चौकी हे (चंडीगढ़-लुधियाना नेशनल हाईवे) के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान लुधियाना की तरफ से बाइक पर आते दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कार्रवाई में पारदर्शिता हेतु कांस्टेबल हरभजन सिंह को वीडियो रिकॉर्डिंग ऐप के जरिए पूरी कार्यवाही रिकॉर्ड करने के निर्देश दिए गए।
दोराहा से लाए थे खेप, 5 दिन के रिमांड पर आरोपी
उप कप्तान पुलिस (समराला) की मौजूदगी में जब दोनों की तलाशी ली गई, तो उनके पास से 400 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह (निवासी प्रताप सिंह वाला, थाना पीएयू लुधियाना) और टिंकू (निवासी इयाली, थाना पीएयू लुधियाना) के रूप में हुई है।
प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि दोनों दोराहा में पुल के पास से किसी व्यक्ति से यह हेरोइन लेकर खरड़ की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 5 दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया है, ताकि तस्करी के इस नेटवर्क की अगली कड़ियों का पता लगाया जा सके।







