मुंबई में गुरुवार सुबह एक बार फिर अमिताभ बच्चन के बंगला जलसा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। एक अफसर के अनुसार, ईमेल सुबह 10:52 बजे भेजा गया था। इसके सब्जेक्ट में PNB की मुंबई ब्रांच में दोपहर 1:11 बजे बम धमाका होने की बात लिखी थी।

ईमेल में 27 नवंबर और 31 दिसंबर समेत कई तारीखों का भी जिक्र किया गया। अफसर ने कहा कि ईमेल में मुंबई के कई बैंकों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जलसा को बम से उड़ानें की धमकी वाला 20 दिन में यह तीसरा ईमेल है।

सार्वजनिक जगहों को निशाना बनाने की धमकी

विज्ञापनIn-Article Banner

ईमेल में खालिस्तान और कथित संगठन खालिस्तान नेशनल आर्मी का भी जिक्र किया गया। ईमेल भेजने हेतु reduak079@gmail.com अकाउंट का इस्तेमाल किया गया था।

यह ईमेल PNB के मुंबई जोनल ऑफिस, कफ परेड स्थित लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) और दक्षिण मुंबई के जवेरी बाजार ब्रांच को भेजा गया था।

फिलहाल धमकी की विश्वसनीयता और ईमेल भेजने वाले की वास्तविक पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रकरण की छानबीन कर रही हैं।

—

यह खबर भी पढ़ें

अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने की धमकी, 15 दिन में दूसरा ईमेल

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला है। इसके बाद मुंबई में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है।

ईमेल में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), वर्ली रेसकोर्स और बॉम्बे हाईकोर्ट को भी उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल मिलने के पश्चात मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

इससे पहले 23 अक्टूबर को मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ई-मेल आया था। इसमें भी बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की बात लिखी गई थी। पूरी खबर पढ़ें