- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Made Aware About Not Using Plastic Bags
सरदार अजीत सिंह फाउंडेशन सोसाइटी रजिस्टर्ड की ओर से 15 दिवसीय कम्युनिटी आउटरीच इंटर्नशिप आयोजित की गई, जिसमें हंस राज महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के तहत रमनप्रीत कौर, फाउंडर ग्रीन पैरोज प्रोजेक्ट एवं प्रेसिडेंट सरदार अजीत सिंह फाउंडेशन सोसाइटी के नेतृत्व में छात्राओं का एक समूह सब्जी मंडी मकसूदां पहुंचा।
मंडी बोर्ड के अफसरों के सहयोग से वहां दुकानदारों और खरीदारी के लिए आए लोगों को प्लास्टिक के लिफाफों का उपयोग न करने हेतु जागरूक किया गया। छात्राओं ने दुकान-दुकान जाकर अपील की और हरीयां चिड़ियां प्रोजेक्ट के तहत तैयार कपड़े के थैले निशुल्क बांटे।
लगभग 1200 थैले दुकानदारों और ग्राहकों को वितरित किए गए। सूखा कचरा एकत्र कर जमा करवाया अभियान के बीच मंडी के एक हिस्से से प्लास्टिक लिफाफे और अन्य सूखा कचरा एकत्र कर पांच बोरियां भरकर मंडी बोर्ड कार्यालय में जमा कराई गईं, ताकि उनका उचित निपटान हो सके।
इस अवसर पर हंस राज महिला महाविद्यालय से मैडम कुलजीत कौर, मुखी पंजाबी महकमा भी शामिल हुईं। स. दलबीर सिंह, स्कत्तर मार्केट कमेटी ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया और उन्हें रिफ्रेशमेंट उपलब्ध कराई गई।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







