- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- Tarn Taran Voter List Draft Published | Election Commission Update
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 12 नवंबर 2026 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन (ड्राफ्ट) जारी कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अफसर डॉ. निर्मल ओसेपचन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग कर उन्हें मतदाता सूची के सेट और पेन ड्राइव
जिला निर्वाचन अफसर ने जानकारी दी कि यह मतदाता सूची 1 जनवरी 2027 की योग्यता तिथि के आधार पर तैयार की जा रही है। इस तिथि को 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवा भी अपना नवीन वोट बनवाने हेतु आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले के 927 पोलिंग स्टेशनों के अंतर्गत कुल 7,43,377 मतदाता पंजीकृत हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां और प्रक्रिया:
- दावे और आपत्तियां: 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दर्ज कराई जा सकती हैं।
- निपटारा: प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा।
- अंतिम प्रकाशन: संशोधित मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।
कौन-सा फॉर्म भरें और कहां करें आवेदन?
नया वोट बनवाने हेतु फॉर्म नंबर-6, वोट कटवाने हेतु फॉर्म नंबर-7 और मतदाता विवरण में किसी भी तरह के संशोधन या बदलाव हेतु फॉर्म नंबर-8 भरा जा सकता है।
डॉ. ओसेपचन ने पात्र नागरिकों, विशेषकर युवा मतदाताओं से अपना नाम सूची में जुड़वाने की अपील की है। इच्छुक नागरिक घर बैठे 'वोटर हेल्पलाइन ऐप' (Voter Helpline App) या एनवीएसपी (NVSP) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही, संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) या निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारियों (ERO) के कार्यालयों में जाकर भी दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







