- Hindi News
- Business
- Gold & Silver Prices Hike 7 Nov| India Bullion Market Rate Update
सोने-चांदी के कीमत में नवंबर के पहले सप्ताह में मामूली तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,398 रुपए बढ़कर 1.41 लाख रुपए पर पहुंच गए हैं।
वहीं 1 किलो चांदी की कीमत भी इस सप्ताह सिर्फ 1,524 रुपए बढ़कर 1.83 लाख रुपए पर पहुंच गई है। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 30 अक्टूबर को सोना 1.40 लाख रुपए और चांदी 1.81 लाख रुपए पर थी।
अलग-अलग शहरों में सोने के कीमत अलग होने की 4 वजहें
- ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: एक शहर से दूसरे शहर सोना ले जाने में ईंधन और सुरक्षा खर्च जुड़ता है, जिससे दूरी बढ़ने पर कीमत बढ़ते हैं।
- खरीदारी की मात्रा: दक्षिण भारत में अधिक खपत (लगभग 40%) के कारण ज्वेलर्स बड़ी खरीद करते हैं, मगर छूट का लाभ सीमित रहता है।
- लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: राज्य और शहर के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग-सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं।
- पुराना स्टॉक और खरीद कीमत: ज्वेलर्स का खरीदी रेट तय करता है कि वे ग्राहकों को कितनी कीमत में बेचेंगे।
ऑल टाइम हाई से 2 लाख रुपए सस्ती हुई चांदी
इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 2 लाख रुपए सस्ती हो गई है।
वहीं, 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 35 हजार रुपए सस्ता हो चुका है।
ज्वेलर्स से सोना खरीदते वक्त इन 2 बातों का रखें ध्यान
- सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक अर्थात कुछ इस प्रकार से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।
- कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत अनेक सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।
असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।
नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से रिटायर होंगे: उनकी जगह सुनील डिसूजा कमान संभालेंगे; जयंत बालन को नया MD बनाया गया
बिजनेस- कॉपी लिंक
सोना एक दिन में ₹2,677 और चांदी ₹4,432 सस्ती: सेंसेक्स 1718 अंक चढ़कर 80,000 पार, E20 पेट्रोल में 31.2% तक एथेनॉल मिला रही कंपनियां
बिजनेस- कॉपी लिंक
E20 पेट्रोल में 31.2% तक एथेनॉल मिला: गाड़ियों का माइलेज घटा और मेंटेनेंस का खर्च बढ़ा, कर्नाटक सरकार ने केंद्र से मुआवजा मांगा
बिजनेस- कॉपी लिंक







