बिज़नेससोना आज ₹1,800 सस्ता, तीन दिन में ₹6,536 गिरा:चांदी ₹3,500 गिरकर ₹1.77 लाख पर आई, जानें अपने नगर के दाम
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 1,808 रुपए गिरकर 1.36 लाख रुपए आ गया है, जो एक दिन पहले 1.38 लाख रुपए पर था। सोना-चांदी की कीमत में कमी अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत होने और बड़े निवेशकों के ऊंचे दामों पर बिकवाली करने से हो रही है।





