जालंधर वेस्ट के बाबूलाभ सिंह शहर में एटीएम पर भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाने वाले एक शातिर ठग को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया है। पकड़ा गया आरोपी लोगों को झांसा देकर उनके एटीएम कार्ड बदल लेता था और उनके खातों से पैसे उड़ा लेता था। तलाशी

पकड़े गए अभियुक्त की करतूत से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों सोनू का कहना है कि यह शख्स लंबे समय से एटीएम के आसपास मंडराता रहता था। जब भी कोई बुजुर्ग या कम पढ़ा-लिखा व्यक्ति पैसे निकालने आता, तो यह मदद करने के बहाने उनका पिन नंबर देख लेता था। इसके बाद बड़ी चालाकी से उनका कार्ड बदलकर फर्जी कार्ड थमा देता था और बाद में पैसे निकाल लेता था।

ताजा मामले में भी अभियुक्त किसी अन्य व्यक्ति को निशाना बनाने की फिराक में था, किंतु मुस्तैद लोगों ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। जब लोगों ने उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने कबूल किया कि वह काफी समय से इस प्रकार की धोखाधड़ी कर रहा था। तलाशी लेने पर उसकी जेब से 15 से 20 एटीएम कार्ड निकले, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया। प्रशासन मामले के छानबीन में जुटी है

विज्ञापनIn-Article Banner

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस अभियुक्त के साथ और कौन-कौन से लोग शामिल हैं और इसने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे एटीएम का इस्तेमाल करते समय सावधान रहें और किसी अनजान व्यक्ति को अपना कार्ड या पिन कोड न दें।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर