- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- Dengue Shock Syndrome Research | Chandigarh GMCH Fluid Therapy Trial
डेंगू शॉक सिंड्रोम से पीड़ित बच्चों की जान बचाने हेतु चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 में अब दो तरह के फ्लूइड की प्रभावशीलता जांची जाएगी। अस्पताल के बाल रोग विभाग ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के सहयोग से स्प्लिट ट्रायल प्रारंभ किया है।इसमें पा
रिसर्च के जरिए पता लगाया जाएगा कि गंभीर डेंगू से पीड़ित बच्चों के इलाज में कौन-सा फ्लूइड ज्यादा कारगर है। इसका मकसद बच्चों की मौत दर कम करना और उपचार हेतु बेहतर गाइडलाइन तैयार करना है।
विकल्पों के प्रभावों का वैज्ञानिक तरीके से आकलन होगा प्लाज्मालाइट एक संतुलित इलेक्ट्रोलाइट घोल है। रिसर्च में दोनों विकल्पों के प्रभावों का वैज्ञानिक तरीके से आकलन होगा। इसमें देखा जाएगा कि कौन-सा फ्लूइड बच्चों के अंगों को सुरक्षित रखने, रक्त संचार बनाए रखने और रिकवरी में अधिक मददगार साबित होता है।
बेहतर इलाज की गाइडलाइन तैयार करने में सहायता रिसर्च का प्रमुख उद्देश्य डेंगू शॉक सिंड्रोम से पीड़ित बच्चों की मौत दर कम करने हेतु बेहतर उपचार विकल्प तलाशना है। ट्रायल के नतीजों से गंभीर डेंगू के इलाज हेतु अधिक सटीक राष्ट्रीय गाइडलाइन तैयार करने में सहायता मिल सकती है। इससे डॉक्टरों को मरीज की हालत के अनुसार फ्लूइड थेरेपी का चुनाव करने हेतु वैज्ञानिक आधार मिलेगा।
डेटा एंट्री ऑपरेटर के एक पद पर भर्ती प्रोजेक्ट के तहत एक डेटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती भी की जा रही है। चयनित प्रत्याशी को 29,200 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इसके लिए बीसीए, आईटी या कंप्यूटर साइंस में स्नातक डिग्री और अधिकतम 30 साल आयु निर्धारित की गई है।
बायोडाटा और दस्तावेज ईमेल से भेजे नियुक्ति 3 महीने के अनुबंध पर होगी। इच्छुक उम्मीदवार 13 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक बायोडाटा और आवश्यक दस्तावेज ईमेल से भेज सकते हैं। दस्तावेजों की हार्ड कॉपी बाल रोग महकमा, ब्लॉक-डी, लेवल-4, जीएमसीएच-32 में भी जमा करानी होगी।







