बठिंडा| विश्वास सीसे पब्लिक स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों की कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंटर हाउस कलात्मक मुकाबले करवाए गए, बच्चों ने अपनी क्रिएटिविटी से दीवाली पर घर की साज-सज्जा हेतु दिया स्ट

मुख्यातिथि स्कूल के डायरेक्टर सतपाल गोयल ने विद्यार्थियों की कला का अवलोकन करते हुए उन्हें शाबाशी और शुभकामना दी। कड़े मुकाबले में निर्णायक मंडल की ओर से घोषित नतीजे के मुताबिक दिया स्टैंड मेकिंग प्रतियोगिता में सनफ्लावर हाउस (ब्लू हाउस) ने पहला जबकि लोटस हाउस (ग्रीन हाउस) व रोज हाउस (रेड हाउस) - संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे जबकि मैरी गोल्ड हाउस (येलो हाउस) ने तीसरा स्थान पाया।

बुके मेकिंग में लोटस हाउस (ग्रीन हाउस), मैरी गोल्ड हाउस (येलो हाउस) व सनफ्लावर हाउस (ब्लू हाउस) तथा सीनरी मेकिंग में मैरी गोल्ड हाउस (येलो हाउस), सनफ्लावर हाउस (ब्लू हाउस) व रोज हाउस (रेड हाउस) क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। प्रिंसिपल मीना जसवाल ने समस्त विजेता हाउस और विद्यार्थियों को बधाई देते बताया कि ऐसे आयोजन के जरिए बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर