- Hindi News
- Local
- Punjab
- Moga
- Moga BJP Protest | Garbage Dump Near School Road Sanitation Issue
मोगा की बस्ती गोबिंदगढ़ में कूड़े के ढेर और दुर्गंध के खिलाफ मंगलवार को बीजेपी वर्करों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से सफाई कराने की मांग की। प्रदर्शन जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल के दिशा-निर्देशन में और सर्कल अध्यक्ष संजीव सोनू शर्मा के
इस घटनास्थल पर मनिंदर कौर, कमलजीत कौर, मनजीत बुट्टर, रुदर शर्मा, नवीन कोहली, कृष्ण सैनी, सतिंदरप्रीत सिंह, हरमन सिंह, निर्मल सिंह, गुरचरन गानू, हरदीप दीपी, रोहित बांसल, कंवरदीप सिंह, जसपाल हैप्पी, हरप्रीत सिंह, लड्डू, गुरप्रीत सिंह और मनी समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि ग्लोरियस स्कूल के पास मुख्य सड़क पर लंबे वक्त से कूड़े का ढेर लगा है। यह रास्ता ग्लोरियस स्कूल और सेक्रेड हार्ट स्कूल जाने वाले बच्चों के आने-जाने का मुख्य मार्ग है।
वार्ड नंबर 4 और 5 के निवासी, खासकर नींबू वाली गली और बस्ती गोबिंदगढ़ के लोग भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, बच्चों को रोज कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ता है।
शिकायत के बावजूद निगम गंभीर नहीं
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी क्षेत्रीय पार्षद और शहर निगम अधिकारियों ने दिक्कत पर ध्यान नहीं दिया। उनका कहना है कि गंदगी और दुर्गंध से बच्चों की सेहत पर असर पड़ रहा है और क्षेत्र में कई बच्चे बीमार हुए हैं।
रिहायशी इलाकों में लगे कूड़े के ढेर
बीजेपी नेताओं ने मांग की कि स्कूलों के आसपास और रिहायशी इलाकों में लगे कूड़े के ढेरों को तत्काल हटाया जाए एवं नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि स्कूली बच्चों और स्थानीय निवासियों को इस परेशानी से राहत मिल सके। भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि शहर निगम प्रशासन ने जल्द इस परेशानी का समाधान नहीं किया तो जनहित में संघर्ष को और तेज किया जाएगा।







