- Hindi News
- Local
- Punjab
- Moga
- Moga Police Arrest 4 Drug Smugglers | Heroin Seized Under NDPS Act
मोगा पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 39 ग्राम हेरोइन के साथ 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
सदर थाना के मुख्य अफसर गुरपाल सिंह ने जानकारी दी कि सहायक थानेदार चरणजीत सिंह पुलिस टीम के साथ गांव दौलतपुरा नीवां के पास गश्त कर रहे थे। शक के आधार पर रवि सिंह उर्फ कालू निवासी गांव सलीणा को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन मिली।
9 ग्राम हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार
थाना समालसर के मुख्य अफसर इकबाल सिंह ने कहा कि सहायक थानेदार सतवंत सिंह पुलिस टीम के साथ देर शाम ग्राम भलूर के पास गश्त कर रहे थे। गुप्त जानकारी पर कार्रवाई करते हुए जगतार सिंह और परगट सिंह निवासी गांव पंजगराईं कलां को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 9 ग्राम हेरोइन मिली।
नशा तस्करों के खिलाफ केस दर्ज
थाना धर्मकोट के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि थानेदार वीरपाल कौर पुलिस टीम के साथ गश्त कर रही थीं। गुप्त जानकारी के आधार पर छिंदो कौर निवासी गांव नूरपुर हकीमां को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन मिली।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।







