- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Amritsar Court Hearing Deferred | Amritpal Singh Parole Plea Filed
असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की दादी माता चरण कौर का निधन हो गया। उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दिलाने हेतु कानूनी टीम पैरोल याचिका दाखिल करने की तैयारी कर रही है। उनके चाचा हरजीत सिंह और सुखमनप्रीत
वारिस पंजाब दे के नेता और मीडिया इंचार्ज शमशेर सिंह पधरी ने अमृतसर कोर्ट परिसर में पत्रकारों को जानकारी दी कि याचिका अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश परिंदर सिंह की कोर्ट में पेश की जानी थी। सरकारी छुट्टी के पश्चात वकील कोर्ट पहुंचे, लेकिन जज 2 दिन की छुट्टी पर थे। इसलिए सुनवाई नहीं हो सकी।
पधरी ने कहा कि जज के लौटने पर याचिका प्राथमिकता के आधार पर पेश की जाएगी। परिवार चाहता है कि अमृतपाल सिंह अपनी दादी की अंतिम यात्रा और संस्कार में शामिल हों।
माता चरण कौर के बेटे हरजीत सिंह और सुखमनप्रीत सिंह हेतु भी अंतरिम जमानत मांगी जा रही है। कानूनी पैनल के प्रतिनिधि ने जानकारी दी कि माता चरण कौर का निधन 8 नवंबर को हुआ था। उनकी अंतिम इच्छा अपने पोते अमृतपाल सिंह से मिलने की थी।
पहले भी दायर की जा चुकी याचिका
इससे पहले भी अमृतपाल सिंह से मिलने की अनुमति हेतु कोर्ट में याचिका लगाई गई थी। प्रतिनिधि के अनुसार, प्रशासन ने कानून-व्यवस्था का हवाला देकर अनुमति नहीं दी। उन्होंने इल्जाम लगाया कि कोर्ट ने 10 मिनट की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वार्ता की अनुमति दी थी, मगर प्रशासन ने इसकी व्यवस्था भी नहीं की।
अमृतसर कोर्ट परिसर में याचिका दायर कर वापस आते वारिस पंजाब दे के नेता और मीडिया इंचार्ज शमशेर सिंह पधरी व अन्य।







