- Hindi News
- Local
- Punjab
- Faridkot
- Shiromani Akali Dal Mission 2027 | Sukhbir Badal Kotkapura Visit
पंजाब में 2027 के विधानसभा निर्वाचन को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां धीरे-धीरे तेज होने लगी हैं। इसी कड़ी में शिरोमणि अकाली दल ने विभिन्न वर्गों तक अपनी पहुंच बनाने की कवायद आरंभ कर दी है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल बुधवार 11 नवंबर 2026 को कोटकपूरा पहुं
कोटकपूरा से पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़ के मुताबिक यह बैठक दोपहर 2 बजे फरीदकोट रोड स्थित संगम पैलेस में आयोजित होगी। इसमें सुखबीर सिंह बादल हलका कोटकपूरा के व्यापारिक और औद्योगिक वर्ग के लोगों से मुलाकात करेंगे और उनके विचारों तथा समस्याओं को सुनेंगे।
व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ सीधा संवाद
राजनीतिक नजरिए से इस बैठक को 2027 के विधानसभा निर्वाचन से पहले अकाली दल की चुनावी तैयारियों के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करके पार्टी उनकी अपेक्षाओं, कारोबार से जुड़ी चुनौतियों और इलाका के आर्थिक विकास से संबंधित मुद्दों को समझने का प्रयास करेगी।
मीटिंग को लेकर अकाली नेताओं व वर्करों में उत्साह
पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़ ने कहा कि इससे पहले भी पार्टी द्वारा यूथ विंग के अलावा एससी व बीसी वर्ग के साथ बैठकें की जा चुकी है ताकि हर वर्ग की मुश्किलें व समस्याओं को समझा जा सके जिन्हें वर्ष 2027 में बनने वाली सरकार के माध्यम से पहल के आधार पर हल किया जाएगा। इस बैठक को लेकर अकाली नेताओं व वर्करों में खासा उत्साह है।







