अमृतसर में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात में आम आदमी पार्टी (AAP) के ब्लॉक समिति सदस्य किरणप्रीत सिंह कैमी का नाम सामने आया है। किरणप्रीत सिंह पर इल्जाम है कि उसने अपने भाई की हत्या की है। प्रकरण अमृतसर के हलका अटारी में मजीठा रोड स्थित गांव पंडोरी वड़ैच का है। जमीनी विवाद में दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके पश्चात किरणप्रीत सिंह कैमी ने अपने छोटे भाई सिमरदीप सिंह के सिर और सीने में गोली मार दी। गोली लगने की वजह से सिमरदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल भी नहीं ले जाया जा सका और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के पश्चात ग्राम और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। वारदात की सूचना मिलने के पश्चात पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। DSP ने मामले की ये जानकारी दी हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…
अमृतसर में AAP नेता ने की अपने भाई की हत्या:सिर और सीने में गोली मारी, अस्पताल भी नहीं ले जा पाए, घटनास्थल पर दम तोड़ा
अमृतसर में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात में आम आदमी पार्टी (AAP) के ब्लॉक समिति सदस्य किरणप्रीत सिंह कैमी का नाम सामने आया है।
EEditor
10 नव॰ 2026, 01:19 pm 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






