लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा के मेन चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।यहां अस्पताल जा रहे एक बुजुर्ग दंपति को ट्रक ने रौंद दिया। इस खौफनाक हादसे में 70 साल की बुजुर्ग महिला चरण कौर की एक टांग कटकर अलग हो गई। पीड़ित बुजुर्ग जीत सिंह ने जानकारी दी कि वह अपनी

मंगलवार सुबह करीब 10 से 10:15 बजे के बीच मुल्लांपुर मेन चौक पर वह अपनी बाइक किनारे खड़ी करके रुके हुए थे तभी एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

108 एंबुलेंस (मुल्लांपुर दाखा) के ड्राइवर जसदीप सिंह ने कहा कि हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिसका फायदा उठाकर ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार यह ट्रक मालगाड़ी में बोरियां लोड करने हेतु लगा हुआ था।

विज्ञापनIn-Article Banner

कटी हुई टांग के साथ 20 मिनट में पहुंचाया अस्पताल

एंबुलेंस कर्मी जसदीप ने बताया कि घटनास्थल पर बुजुर्ग महिला की टांग कट चुकी थी परंतु इतनी गंभीर चोट के बाद भी महिला पूरे होश और हौसले में थी। कटी हुई टांग को साथ लेकर एंबुलेंस की मदद से चोटिल महिला को लगभग 20 मिनट के भीतर सिविल चिकित्सालय पहुंचा दिया गयाजहां उनका इलाज चल रहा है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर