बठिंडा में मंगलवार को पंजाब सरकार के खिलाफ PRTC और पनबस के अनुबंध कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया है। कर्मियों ने 16, 17 और 18 नवंबर को हड़ताल पर रहने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर हड़ताल को आगे भी जारी रखा जा सकता है।

बैठकों में केवल आश्वासन मिलने का इल्जाम

कर्मी नेता तथा अध्यक्ष सरबजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा कर्मियों के साथ बैठकें करते हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिलते हैं। उन्होंने बताया कि इसी कारण मुलाजिम पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। भुल्लर ने चेतावनी दी कि 16, 17 और 18 तारीख को कर्मी हड़ताल करेंगे। इसी बीच मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के आवासों का घेराव भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने मांगें पूरी नहीं कीं तो आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापनIn-Article Banner

गांवों में जाकर AAP के खिलाफ प्रचार करेंगे कर्मियों ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार निर्वाचन से पहले किए गए वादों के अनुसार काम नहीं कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी निर्वाचन से पहले वे गांवों में जाकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ लोगों को जागरूक करेंगे। साथ ही लोगों से पार्टी को वोट नहीं देने की अपील भी करेंगे।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर