भास्कर न्यूज | शाहपुर कंडी ग्राम ऊंचा थडा में भगवान शिवजी की मूर्ति के स्थापना दिवस पर वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। यह पावन कार्यक्रम गांववासियों और केशव ठाकुर के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह हवन-यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ हुआ, जिसमें सभी ने मिलकर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। आयोजकों ने कहा कि हर साल इस स्थापना दिवस पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ अटूट लंगर का कार्यक्रम किया जाता है। इस अवसर पर मातृशक्ति द्वारा संकीर्तन किया गया।