भास्कर न्यूज़ | लुधियाना जैन साध्वी डॉ. अर्चना ने दीपावली महापर्व को भगवान महावीर स्वामी के परिनिर्वाण से जुड़ा ऐतिहासिक पर्व बताते हुए बताया कि यह अवसर अंतर्घट में ज्ञान का प्रकाश जाग्रत करता है। उन्होंने बताया कि भगवान महावीर का अंतिम चातुर्मास पावापुरी में राजा हस्तिपाल की दानशाला में हुआ था। परिनिर्वाण के वक्त देवताओं ने अंतिम समवशरण की रचना की और विज्ञाप्ति के मुताबिक अठारह देशों के सम्राट, नव मल्लवी तथा नव लिच्छवी राजा प्रभु के दर्शन और देशना श्रवण हेतु पावापुरी पहुंचे। साध्वी डॉ. अर्चना के मुताबिक भगवान ने सोलह प्रहर निरंतर धर्मदेशना दी, जो श्रीमद् उत्तराध्ययन सूत्र के रूप में प्रसिद्ध है। कार्तिक अमावस्या की रात परिनिर्वाण के पश्चात चतुर्विध धर्मसंघ और राजाओं ने प्रभु की स्मृति में द्रव्य-प्रकाश के रूप में दीपमाला मनाने का निर्णय लिया तथा वीर निर्वाण संवत् प्रारम्भ करने की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रवचन दिवाकर सुधीर मुनि ने बताया हम भगवान को तो मानते हैं पर भगवान की आज्ञा को नहीं मानते हैं। मंच का संचालन महामंत्री संजीव शाह ने किया।
दीपावली भगवान महावीर के परिनिर्वाण से जुड़ा ऐतिहासिक पर्व : साध्वी डॉ. अर्चना
भास्कर न्यूज़ | लुधियाना जैन साध्वी डॉ. अर्चना ने दीपावली महापर्व को भगवान महावीर स्वामी के परिनिर्वाण से जुड़ा ऐतिहासिक पर्व बताते हुए बताया कि यह अवसर अंतर्घट में ज्ञान का प्रकाश जाग्रत करता है।
EEditor
10 नव॰ 2026, 06:12 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






