- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana Hosiery Factory Fire | Massive Blaze At Raho Road Factory
लुधियाना सोमवार रात के राहो रोड स्थित न्यू सुभाष शहर इलाके में उस वक्त भारी अफरा-तफरी मच गई जब यहां एक तीन मंजिला होजरी में भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते इसने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। खबर मिलते ही दमकल महकमा की टी
जानकारी के अनुसार राहो रोड की शनि देव मंदिर वाली गली में स्थित BBM होजरी की तीन मंजिला इमारत में सोमवार रात अचानक आग लग गई। फैक्ट्री के अंदर स्कूल यूनिफॉर्म और कपड़ा भारी मात्रा में रखा हुआ था जिससे आग तेजी से फैल गई। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आग किसी पटाखे की वजह से लगी है। पटाखे की चिंगारी फैक्ट्री के अंदर गिरी और अंदर रखे ज्वलनशील कच्चे माल ने पल भर में भयानक रूप ले लिया।
आस-पास के क्षेत्र में दहशत,3 घंटे चला रेस्क्यू
रिहायशी और तंग क्षेत्र होने के कारण आस-पड़ोस के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लोगों को डर था कि आग कहीं उनके घरों तक न पहुंच जाए। घटना की जानकारी तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल महकमा को एक के पश्चात एक 20 से 22 गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ीं।
दमकल कर्मियों ने चारों तरफ से पानी की बौछारें कर लगभग 3 घंटे की लगातार कोशिशों के पश्चात इस भीषण आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। वक्त रहते आग पर कंट्रोल होने से आस-पास की इमारतें सुरक्षित बच गईं हालांकि होजरी के अंदर रखा लाखों का माल और मशीनरी जलकर खाक होने की आशंका है। गनीमत यह रही कि रात का वक्त होने की वजह से फैक्ट्री में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस और प्रशासन अब आग लगने के असल कारणों और नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।







